फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाने में ज्यादा पड़ जाए मिर्च, तो इन टिप्स के इस्तेमाल में नहीं लगेगा तीखा

Sun, 28 Jul 2019 10:13 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 28 Jul 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Quick Ways to Tone Down Too Spicy Food
lal mirch

कई बार खाना बनाते समय उसमें मिर्च की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है। ऐसे में ज्यादा तीखा न खाने वालों की तो शामत ही आ जाती है। कई घरों में उस सब्जी को फेंक दिया जाता है और बनाने वाले की सारी मेहनत खराब हो जाती है। अगर अब कभी ऐसा हो तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कैसे सब्जी का स्वाद बिगाड़े बिना उसका तीखापन कम किया जाए।

Quick Ways to Tone Down Too Spicy Food
मक्खन

-अगर आपकी सब्जी ग्रेवी वाली है तो तुरंत उसमें देशी घी या बटर मिला दें। ऐसा करने से काफी हद तक उसका तीखापन कम हो जाएगा।
-अगर आपकी सब्जी तरी वाली है तो आप इसमें टमाटर की प्यूरी मिला सकते है। एक बात का ध्यान रखें प्यूरी को मिलाने से पहले उसे एक बर्तन में तेल डालकर भून लें।

Quick Ways to Tone Down Too Spicy Food
sour cream

-सब्जी का तीखापन कम करने के लिए आप उसमें फ्रेश क्रीम, दही या फिर मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-अगर सब्जी सूखी है तो इसमें थोड़ा बेसन को भूनकर मिला दें। बस इतना करते ही सब्जी से तीखापन छू मंतर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Quick Ways to Tone Down Too Spicy Food
cashew butter

-ग्रेवी वाली सब्जी में तीखापन कम करने के लिए आप उसमें दूध, घिसा हुआ मावा या काजू के पेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
-किसी-किसी सब्जी में नींबू अच्छा लगता है। अगर ऐसी सब्जी है तो आप नींबू डाल लें। इससे भी तीखापन कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Quick Ways to Tone Down Too Spicy Food
potato curd

-अगर कढ़ी तीखी हो गई है तो इसमें दही फेंटकर मिला लें।  
-उबले हुए आलू मैश करके मिला लें। इससे सब्जी का स्वाद भी बढ़ेगा और तीखापन भी कम हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed