फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश के मौसम में कुछ चटपटा खाने का है मन तो इस आसान रेसिपी के साथ बनाएं यम्मी क्रिस्पी एग बर्गर

Tue, 30 Jul 2019 09:03 AM IST
चारू Published by: मोना नारंग Updated Tue, 30 Jul 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
quick and easy recipe of yummy crispy egg burger
egg burger - फोटो : instagram

बारिश के मौसम में गर्मागरम चाय के साथ चटपटे स्नैक्स मिल जाए तो बात बन जाएं। टेस्टी चटपटे स्नैक्स के साथ खट्टी-मीठी चटनी मिल जाए तो इनका स्वाद दोगुना हो जाता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी ही रेसिपी के बारे में जो स्वाद में टेस्टी भी है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

quick and easy recipe of yummy crispy egg burger
egg - फोटो : file photo
सामग्री
-2 अंडे
-ब्रेड का चूरा
-मैदा
-रिफाइंड तेल
-नमक स्वाद अनुसार
-चिली फलेक्स व ओरिगेनो फलेक्स
-टमाटर, प्याज, खीरा
-काली मिर्च
-मक्खन
quick and easy recipe of yummy crispy egg burger
egg burger - फोटो : instagram
विधि
-बड़े बर्तन में 2 गिलास पानी गर्म करें। फिर एक कटोरी में तेल अच्छी तरह से चिपका लें। एक अंडा फोडे़े और भाप लगाने के लिए गरम पानी के बर्तन में रख दें। लगभग 5 मिनट बाद अंडे का सफेद हिस्सा पक जाए तो उसे निकाल लें, ध्यान रहे पीला हिस्सा पूरी तरह न पकाएं। लगभग 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
-एक प्लेट में आधा कप मैदा लें उसमें नमक, काली मिर्च, चिली फलैक्स व ओरिगेनो फलैक्स मिलाएं। एक प्लेट में ब्रेड का चूरा व एक कटोरी में दूसरा कच्चा अंडा फेंट लें।
-फ्रोज्ड एग को निकाले और फेंटे अंडे में डिप करें। फिर मैदे के मिश्रण में अच्छे से कोट कर लें। दोबारा फेंटे अंडे में डिप करें और चूरे से कोट कर लें। इसे डीप फ्राई कर क्रिस्पी व करारी टिक्की बनकर तैयार हो जाएगी।
-बर्गर बन में मक्खन लगा कर तवे पर सेक लें। फिर टिक्की, कुछ गोल कटे प्याज, टमाटर व खीरे के स्लाइस रखे और बर्गर बना लें। चाहे तो इस पर चीज स्लाइस भी लगा सकते हैं। एग बर्गर तैयार इसे चटनी के साथ परोसे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed