No Pyaaz Lehnsun Sabzi Idea For Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष का समय धार्मिक आस्था और पारंपरिक नियमों का पालन करने का अवसर होता है। इस दौरान अधिकतर लोग सात्विक भोजन करते हैं, जिसमें प्याज और लहसुन से परहेज किया जाता है। ऐसे में रोजाना खाने में वैरायटी बनाए रखना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
{"_id":"68bfb39238b1a15c1d018150","slug":"pitru-paksha-2025-no-pyaaz-lehnsun-sabzi-ideas-in-hindi-2025-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"No Pyaaz Lehnsun Sabzi: पितृ पक्ष में बिना प्याज-लहसुन की सब्जी बनानी है, तो ये हैं अच्छे विकल्प","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
No Pyaaz Lehnsun Sabzi: पितृ पक्ष में बिना प्याज-लहसुन की सब्जी बनानी है, तो ये हैं अच्छे विकल्प
Tue, 09 Sep 2025 11:01 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:01 AM IST
सार
No Pyaaz Lehnsun Sabzi Idea For Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष के महीने में अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि बिना प्याज-लहसुन के क्या बनाएं तो यहां कुछ आसान सब्जियों की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
पितृ पक्ष में बिना प्याज-लहसुन की सब्जी बनानी है, तो ये हैं अच्छे विकल्प
- फोटो : Adobe stock
आलू टमाटर की सब्जी
- फोटो : instagram
आलू टमाटर की सब्जी
आलू टमाटर की सब्जी को बनाने के लिए आपको उबले हुए आलू, टमाटर, जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, हींग, हरी मिर्च, नमक, तेल की जरूरत पड़ेगी।
आलू टमाटर की सब्जी को बनाने के लिए आपको उबले हुए आलू, टमाटर, जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, हींग, हरी मिर्च, नमक, तेल की जरूरत पड़ेगी।
आलू टमाटर की सब्जी
- फोटो : instagram
विधि
इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को उबालना है। जब आलू उबल जाएं तो इन्हें ठंडा होने दें। जब ये ठंडे हो जाएं तो कढ़ाई में तेल गर्म करें। इसके बाद तेल में हींग और जीरा का तड़का लगाएं। अब कटे टमाटर और मसाले डालकर भूनें। फि उसमें उबले आलू डालें और हल्का फ्राई करें। फ्राई होने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी और नमक डालें और फिर इसमें उबाल आने दें। 5-7 मिनट उबाल आने के बाद गैस बंद करें और हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें।

कद्दू की सब्जी
- फोटो : Adobe Stock
कद्दू की सब्जी
कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने के लिए आपको पका हुआ कद्दू, जीरा, हींग, गुड़, हल्दी, अमचूर पाउडर सौंफ पाउडर, नमक की जरूरत पड़ेगी।
कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने के लिए आपको पका हुआ कद्दू, जीरा, हींग, गुड़, हल्दी, अमचूर पाउडर सौंफ पाउडर, नमक की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
कद्दू की सब्जी
- फोटो : Adobe Stock
विधि
कद्दू की ये सब्जी पूड़ी-कचौड़ी के साथ कमाल की लगती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए कद्दू को काट लें। इसके बाद एक भारी तले की कढ़ाई में घी गर्म करके जीरा, हींग डालें। अब इसमें कद्दू डालें, मसाले और थोड़ा पानी डालकर पकाएं। पकने पर थोड़ा सा गुड़, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर डालें। अब इसे ढककर थोड़ी देर पकाएं और बस तैयार है आपकी कद्दू की सब्जी।