फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: फूलगोभी से बनाएं ये खास सब्जी, सब पूछेंगे रेसिपी

Mon, 10 Jan 2022 10:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 10 Jan 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
phool gobi or cauliflower keema recipe
गोभी - फोटो : pixabay

फूलगोभी बहुत सारे लोगों को बेहद पसंद होती है। इसके स्वाद की वजह से ये इंडियन डिश से लेकर फ्यूजन तक में आसानी से फिट हो जाती है। मंचूरियन से लेकर गोभी की सब्जी तक तो हर किसी ने ट्राई की होगी। तो इस बार हटके बनाने के लिए फूलगोभी का कीमा बनाकर ट्राई करें। इसका स्वाद लाजवाब लगेगा और हर किसी को पसंद भी आएगा। तो चलिए जानें फूलगोभी का कीमा बनाने की रेसिपी। 

phool gobi or cauliflower keema recipe
गोभी - फोटो : Istock

फूलगोभी का कीमा बनाने के लिए एक फूलगोभी के साथ ही दालचीनी, अदरक, हरी मिर्च, प्याज लें। साथ ही टमाटर और मटर भी तैयार कर लें। साथ में कसूरी मेथी, फ्राई करने के लिए तेल लें। 

phool gobi or cauliflower keema recipe
cauliflower - फोटो : Pixabay

सबसे पहले गोभी को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। फिर इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमे दालचीनी के दो टुकड़े डालं। साथ में अदरक, हरी मिर्च, प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर टमाटर और मटर के साथ कटी हुई फूलगोभी डालें। सारी सब्जियों को अच्छी तरह से भून लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
phool gobi or cauliflower keema recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जब सब्जी भुन जाएं तो स्वादानुसार नमक और गरम मसाला डालें। साथ में कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिलाएं। दस से बारह मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें। सबसे आखिर में धनिया के पत्ते और नींबू का रस डालकर गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed