फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paneer Makhani Recipe: इस रेसिपी से बनाएं लजीज पनीर मखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी

Sat, 17 Feb 2024 09:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 17 Feb 2024 09:27 AM IST
विज्ञापन
Paneer Makhani Recipe in Hindi Diwali 2021 Special Food Recipes
पनीर मखनी रेसिपी - फोटो : Istock

त्योहार के मौके पर तरह-तरह व्यंजन बनाए जाते हैं। पूजा में बनने वाले भोग से लेकर मिठाइयां, स्नैक्स, लजीज पकवान त्योहार को खास बना देते हैं। दिवाली पांच दिन का पर्व होता है। हर दिन आपको कुछ न कुछ अलग डिश बनानी होती है। दिवाली आने वाली है। ऐसे में पांच दिनों के पर्व का लंच व डिनर का मेनू अभी से तैयार कर लें। आप अपने फेस्टिवल मेनू में कोई खास डिश जोड़ना चाहते हैं तो इस बार पनीर मखनी बनाएं। पनीर मखनी ऐसी डिश है, जिसका नाम सुनते ही मुंह मे पानी आ जाता है। रूटीन खाने से अलग पनीर मखनी खाने का स्वाद दोगुना कर देगा। आप पनीर मखनी के साथ रोटी या नान खा सकते हैं। पनीर मखनी बनाना आसान है। आप घर पर भी आसानी से होटल वाली पनीर मखनी बना सकते हैं। आज हम पनीर मखनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, उसे पंजाबी तरीके से बनाया गया है। चलिए जानते हैं पनीर मखनी बनाने की आसान विधि।

Paneer Makhani Recipe in Hindi Diwali 2021 Special Food Recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पनीर मखनी बनाने के लिए सामग्री

पनीर, मक्खन, टमाटर प्यूरी, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची, लाल मिर्च पाउडर, टोमेटो कैचअप, चीनी, कसूरी मैथी, नमक।

Paneer Makhani Recipe in Hindi Diwali 2021 Special Food Recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

पनीर मखनी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- पनीर मखनी बनाने के लिए एक कड़ाही में मक्खन डालकर गर्म करें।

स्टेप 2- मक्खन के गर्म होने पर उसमें दालचीनी, हरी इलायची और बड़ी इलायची डालकर कुछ देर फ्राई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paneer Makhani Recipe in Hindi Diwali 2021 Special Food Recipes
पनीर मखनी रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 3- अब इसमें टमाटर प्यूरी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

स्टेप 4- गैस की आंच धीमी करके नमक, लाल मिर्च, चीनी, टोमेटो कैचअप डाल कर पकाएं।

स्टेप 5- पनीर को क्यूब में काटकर उसे भी कड़ाही वाले मिश्रण में डाल दें और अच्छे से मिला लें।

स्टेप 6- जब मिक्स होने लगे तो आधा कप पानी मिला लें।

विज्ञापन
Paneer Makhani Recipe in Hindi Diwali 2021 Special Food Recipes
पनीर मखनी रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 7- पनीर मखनी को ढक्कन से बंद कर दें। फिर इसमें कसूरी मेथी मिलाएं।

स्टेप 8- अब पनीर मखनी में क्रीम डालकर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये।

स्टेप 9- पनीर मखनी में कद्दूकस किया हुआ थोड़ा सा पनीर डालकर गार्निश कर ले ।

अब तैयार है आपकी टेस्टी पनीर मखनी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed