फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: नए साल के डिनर में शामिल करें आलू के कोफ्ते, बनाने में है आसान

Thu, 30 Dec 2021 11:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 30 Dec 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
new year 2022 weekend recipe make aloo kofta with creamy gravy
आलू के कोफ्ते बनाने की विधि - फोटो : Istock

नए साल के जश्न के तैयारियां तो हर किसी ने कर ली होंगी। रात के डिनर के लिए अगर मेन्यू सोच के रखा है तो इस बार लिस्ट में शामिल करें आलू के कोफ्ते। हम जब भी बाहर खाने जाते हैं तो लजीज कोफ्ते जरूर में मेन्यू में होते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें घर में पकाना चाहती हैं तो आलू के कोफ्ते बेस्ट रेसिपी होगी। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें आलू के स्वादिष्ट और मुलायम कोफ्ते। 

new year 2022 weekend recipe make aloo kofta with creamy gravy
उबले आलू - फोटो : iStock

सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें। फिर इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इन मैश किए आलूओं में कॉर्न स्टार्च और नमक के साथ चीज को घिसकर डाल दें। अच्छी तरह से मिलाने के बाद मनचाहे गोल या अंडाकार आकार में बनाकर रख लें। 

new year 2022 weekend recipe make aloo kofta with creamy gravy
आलू - फोटो : Pixabay
ग्रेवी बनाने की विधि

ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज और बादाम को पका लें। फिर इसका बारीक पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। कढ़ाही में तेल गर्म करें और इसमे तेजपत्ता तीन से चार डालें। साथ में जीरा डालें। जब ये पक जाएं तो टमाटर और प्याज, बादाम के पेस्ट को इस तेल में पलट दें। थोड़ा चलाने के बाद इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट भी डाल दें। अच्छी तरह से मिलाकर भूनें। जब ये पेस्ट कढ़ाही से तेल छोड़ने लगे तो इसमे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरीके से भूनें। अब इसमे ग्रेवी के गाढ़ेपन के हिसाब से पानी डालकर उबालें। साथ में आधा चम्मच चीनी डालें। नमक स्वादानुसार डालने के साथ गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें। आप चाहें तो इसमे क्रीम भी डाल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
new year 2022 weekend recipe make aloo kofta with creamy gravy
Kofta - फोटो : Istock

जब तक कढ़ाही में ग्रेवी तैयार हो रही है। एक पैन में तेल गर्म करें। इसमे आलू के बने कोफ्तों को सुनहरा होने तक तलें। इन तले हुए कोफ्तों को टिश्यू पेपर पर निकालकर इनका अतिरिक्त तेल सुखा लें। 

विज्ञापन
new year 2022 weekend recipe make aloo kofta with creamy gravy
koftA - फोटो : instagram

तैयार ग्रेवी में इन आलू के तले हुए कोफ्तों को डालकर दो मिनट पकाएं। तैयार मुलायम और क्रीमी कोफ्तों को रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed