फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि बैंगन की सब्जी नहीं आती है पसंद तो इस बार बनाइए बैंगन का खट्टा- मीठा अचार

Sat, 02 Jan 2021 08:17 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 02 Jan 2021 08:17 AM IST
विज्ञापन
make this sweet and sour brinjal pickle at home
बैंगन का अचार - फोटो : Social Media

भारत में अचार बनाने की परंपरा बहुत पुरानी है। यहां की कुशल गृहणियों की खासियत ही यह रहती है कि यह हर सब्जी का अचार बना लेती हैं और लंबे समय तक इन अचारों को चटकारे लेकर पूरा परिवार खाता है। आम, आंवला, नींबू, मिर्च का अचार तो अधिकांश घरों में पूरे साल रखा रहता है। अचार के शौकीनों को हर समय कुछ नया चाहिए होता है। यदि आपके घर में कोई अचार बनाने का शौकीन है और कोई तरह-तरह के अचार खाने का शौकीन है तो यह रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। अगली स्लाइड्स की सहायता से जानिए किस प्रकार बनाया जाता है बैंगन का अचार। 

 

make this sweet and sour brinjal pickle at home
इस तरह करें तैयारी - फोटो : Social media

तैयारी- 
बैंगन का अचार बनाने के लिए कोई विशेष तैयारी नहीं करनी होती है। यह अचार मात्र आधे घंटे में बनकर तैयार होता है। जिसमें से 10 मिनट इसकी तैयारी को दिए जाते हैं और 20 मिनट में यह पक जाता है। अचार बनाने के लिए ताजा बैंगन चुनें और उसे साफ पानी से धो लें। पुराना बैंगन लेने पर स्वाद बदल सकता है।

 

 

 

make this sweet and sour brinjal pickle at home
सामग्री - फोटो : social media

सामग्री-
1 बड़े साइज का बैंगन, 1/2 बड़ा चम्मच सौंफ, 5 बड़े चम्मच सिरका, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 कप चीनी, 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर,1 छोटा चम्मच सरसों दाना, 7 बड़े चम्मच सरसों का तेल, 1 बड़ा चम्मच पंच फोरन,  नमक स्वादानुसार

 

विज्ञापन
विज्ञापन
make this sweet and sour brinjal pickle at home
ऐसे बनाएं अचार - फोटो : सोशल मीडिया
विधि-
सबसे पहले बैंगन को छोटे टुकड़ों में काट लें। उसके बाद एक पैन में तेल गरम करें और उसमें पंच फोरन और सौंफ डालें। फिर बैंगन के टुकड़े डालें। फिर सभी मसालों को एक-एक करके डालें और धीमी आंच पर अचार को पकाएं। भले ही थोड़ी देर के लिए अचार को ढांक दें। बैंगन जब पक जाए तो पैन में सिरका और चीनी डालें। थोड़ी देर इन्हें चलाएं। अब यदि अचार तेल छोड़न लगे जाए तो गैस बंद कर दें। अब इसे ठंडा करके कांच की बोतल में भर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed