फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Reader's Recipe: घर में बनाएं गुलाब जामुन, बेहद आसान है बनाने की विधि

Sun, 01 Apr 2018 10:18 AM IST
शाहिदा, गाजियाबाद
शाहिदा, गाजियाबाद Updated Sun, 01 Apr 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Make the Gulab jamun in the house, know Recipe

मीठा खाना हो और गुलाब जामुन के लिए मन न ललचाए, ऐसा नहीं हो सकता...तो चलिए बनाना सीखते हैं भारतीय मिठाइयों में अपनी खास जगह रखने वाला गुलाब जामुन।

Make the Gulab jamun in the house, know Recipe

सामग्री 
एक किलो मावा, 250 ग्राम मैदा, 50 ग्राम कद्दूकस किया पनीर, 100 ग्राम चिरौंजी, खाने वाला सोडा एक चुटकी, एक किलो चीनी, तलने के लिए घी एक किलो।

Make the Gulab jamun in the house, know Recipe

बनाने की विधि-
सबसे पहले चाशनी तैयार करें। एक किलो चीनी में लगभ्ाग डेढ़ लीटर पानी डालें और इसे उबलने दें। चाशनी को इतना ही पकाएं कि उसमें तार न पड़े। फिर मावा, पनीर, मैदा और सोडा अच्छी तरह मिलाकर गूंध लें, ताकि गांठ न रह जाए। अब इससे मध्यम साइज के छोटे-छोटे गोले बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Make the Gulab jamun in the house, know Recipe

प्रत्येक गोले के बीच में चिरौंजी भी रखें। एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी जब गर्म हो जाए, तो गैस को धीमी कर दें। फिर घी में एक गोले को डालकर देखें। जब गोला ऊपर तैरने लगे, तो एक-एक करके आैर गोले डालें। धीमी आंच पर गुलाब जामुन को अच्छी तरह से तलने के बाद चाशनी में डालें। एक घंटे बाद ये खाने लायक हो जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed