फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

150वीं गांधी जयंती: चीनी खाने से परहेज करते थे गांधी लेकिन इस फल के थे मुरीद

Wed, 02 Oct 2019 06:31 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 02 Oct 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2019: Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary special Gandhi likes Mango
महात्मा गांधी

2 अक्टूबर 2019 यानि कि आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का जश्न मना रहा है। 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में पैदा हुए मोहनदास करमचंद गांधी को पूरी दुनिया अहिंसा के पुजारी के रूप में पूजती है। भारत की आजादी में महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान पर हर भारतीय को गर्व है। महात्मा गांधी अपने सादा-जीवन और उच्च विचारों के चलते प्यार से भारतीयों के बापू बन गए। महात्मा गांधी ने ही विश्व को सत्य की शक्ति से परिचय करवाया। गांधी के सत्याग्रह की ही बदौलत अंग्रेज भारत छोड़ने पर मजबूर हो गए। गांधी जी शाकाहारी थे और अपने जीवन के एक वक्त में उन्होंने चाय और कॉफी तक का त्याग कर दिया था। खान-पान के साथ गांधी जी ने जितने प्रयोग किए शायद ही दुनिया के किसी शख्स ने आहार के साथ इतने और ऐसे प्रयोग किए होंगे। क्या आपको पता है कि चीनी से परहेज करने वाले गांधी जी को एक फल बहुत पसंद था। 


 

Gandhi Jayanti 2019: Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary special Gandhi likes Mango
Mahatma Gandhi - फोटो : Mahatma Gandhi
गांधी जी ने आजादी मिलने से पहले कई उपवास रखे। आजादी के लिए संघर्ष के दौरान महात्मा गांधी ने 17 बार उपवास रखा और उनका सबसे लंबा उपवास 21 दिन का था। महात्मा गांधी ने 1913 से लेकर 1948 यानी की आजादी मिलने के बाद भी उपवास रखा। अहिंसा के इस पुजारी ने खानपान के साथ जिनते प्रयोग किए शायद ही इतिहास में किसी महापुरुष ने फूड के साथ इतने प्रयोग किए हों!
 
Gandhi Jayanti 2019: Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary special Gandhi likes Mango
Mahatma Gandhi - फोटो : Mahatma Gandhi
महात्मा गांधी का मानना था कि जिस तरह से जिंदा रहने के लिए हमें हवा और पानी की जरूरत पड़ती है उसी तरह से शरीर को भी पौष्टिक तत्वों की जरूरत होती है। ये ही वजह थी कि वह खानपान को विशेष महत्व देते थे। महात्मा गांधी का जन्म शाकाहारी परिवार में हुआ लेकिन लेखक हेनरी स्टीफंस सॉल्ट का उनके शाकाहार प्रयोग पर विशेष प्रभाव था। सॉल्ट के प्रभाव से ही महात्मा गांधी ने अपनी मर्जी से शाकाहारी भोजन चुना। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2019: Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary special Gandhi likes Mango
आम - फोटो : अमर उजाला
गांधी जी को आम बहुत पसंद थे। कहा जाता है कि गांधी जी आमों के प्रति अपनी तृष्णा पर संयम नहीं रख पाते थे। कई पत्रों में खुद गांधी जी ने इस अतिरेक के लिए अफसोस जताया है। जहां गांधी जी चीनी के सेवन से परहेज करते थे वहीं आम उनका पसंदीदा फल था। 1941 में गांधी जी ने लिखा- आम  एक शापित फल है।  यह फल सारे फलों में अपनी तरफ सबसे ज्यादा ध्यान खिंचता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed