गर्मियों के आते ही बच्चों से लेकर बड़ों को दो ही चीजों का क्रेज होता है। पहला ठंडी-ठंडी आइसक्रीम और दूसरा आम। और अगर इन दोनों चीजों का कांबिनेशन मिल जाए। फिर तो मजा ही आ जाएगा। घर पर रहकर बच्चों के लिए अगर कुछ मजेदार और लाजवाब बनाना चाहती हैं तो केवल तीन चीजों को मिलाकर झटपट मैंगो आइसक्रीम बनाई जा सकती है। आगे की स्लाइड में जानें बनाने का तरीका।
लॉकडाउन रेसिपी: केवल तीन चीजों से बनाएं झटपट मैंगो आइसक्रीम और उठाएं लाजवाब स्वाद का मजा
मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए वैसे तो बहुत सारी चीजों की जरूरत पड़ती है। लेकिन आज हम लेकर आए हैं फटाफट रेसिपी। यानी की बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के केवल तीन चीजों की मदद से टेस्टी आइस्क्रीम बनाई और खाई जा सके। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।
आम की आइसक्रीम बनाने के लिए हमें केवल तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। एक किलो आम, 250 ग्राम फ्रेश क्रीम, 100 ग्राम पिसी चीनी और कुछ बूंदे वनीला एसेंस की।
ठंडी-ठंडी मैंगो आइसक्रीम बनाने के लि पहले आम को अच्छे से छील लें। जब इसके सारे छिलके उतर जाएं तो इसको काटकर मिक्सी में पीस लें। अब पिसे हुए मिश्रण में पिसी चीनी और वनीला एसेंस की कुछ बूंदे डालकर रख दें। अब क्रीम को फेंट लें। क्रीम फेंटने के लिए एक बड़े बाउल में बर्फ के टुकड़े डालकर इसके ऊपर किसी बर्तन में क्रीम को रखें। इसके बाद इसे हाथों से या फिर मशीन से अच्छे से फेंट लें। क्रीम में आम का पेस्ट डालकर तीन से पांच मिनट तक फेंट लेने दें।
जब दोनों अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इस पेस्ट को किसी केक कंटेनर या फिर आइसक्रीम जमाने वाले बर्तन में रखकर डीप फीजर में डाल दें। तीन से चार घंटे बाद जब ये अच्छे से जम जाए तो इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।