Janmashtami 2024 Bhog Recipes: इस जन्माष्टमी बाल गोपाल को लगाएं पंचामृत का भोग, बनाने की सही विधि जरूर जानें
इस कृष्ण जन्माष्टमी आप बाल गोपाल को भोग लगाना चाहते हैं तो पंचामृत सबसे बेस्ट विकल्प है।
पंचामृत बनाने का सामान
दूध - 1 कप
दही - 2 बड़े चम्मच
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
शहद - 1 बड़ा चम्मच
चीनी - 1 बड़ा चम्मच
वैकल्पिक सामग्री
तुलसी के पत्ते - 2-3 पत्ते
केसर - 1-2 धागे
कटे हुए मेवे - काजू, बादाम, चिरौंजी
बनाने की विधि
पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन में 1 कप दूध डालें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा दही मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें।
घी को दूध और दही के साथ अच्छे से मिक्स कर लें। इसे सही से चलाते हुए अब 1 बड़ा चम्मच शहद डालें और इसे भी अच्छी तरह मिलाएं। सबसे आखिर में बर्तन में 1 बड़ा चम्मच चीनी डालें और इसे घोल लें। वैसे तो पारंपरिक रूप से पंचामृत तैयार है। लेकिन अगर आप इसे सजाना चाहते हैं तो अब इसे सजाने की बारी आती है।