फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नॉनवेज के शौकीन लोग बरसात के मौसम में भूलकर भी न खाएं मछली, ये 5 कारण है बड़ी वजह

Wed, 27 Jun 2018 09:59 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Know important reasons why You Should Not Eat Fish During Monsoon
बारिश के मौसम में अगर आप भी मछली और चावल खाने का मन बना रहे हैं तो एक बार फिर सोच लें। कहीं जुबान का ये टेस्ट सेहत पर भारी न पड़ जाए। नॉनवेज खाने के शौकीन लोगों को मछली खाना बेहद पसंद होता है। बता दें, मछली में काफी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन मौजूद होता है। बावजूद इसके कई फायदों के मॉनसून में मछली खाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। आइए बताते हैं कि इस सीजन में आपको मछली क्यों नहीं खानी चाहिए।
Know important reasons why You Should Not Eat Fish During Monsoon
मछलियों के प्रजनन का मौसम-
ये मौसम मछली और अन्य समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का मौसम होता है। अंडों वाली मछली खाने से पेट में इंफेक्शन और फूड पॉयजनिंग होने का खतरा बढ़ जाता है।
Know important reasons why You Should Not Eat Fish During Monsoon
गंदा पानी-
बारिश के दिनों में जल प्रदूषण की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में मछलियों पर गंदगी जमा हो जाती है। जो पानी से धोने पर भी नहीं हटती। गंदी मछली खाने से टाईफाइड, पीलिया और डायरिया जैसी भयानक बीमारियां हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know important reasons why You Should Not Eat Fish During Monsoon
मार्केट में नहीं मिलती फ्रेश मछली-
इस दौरान मछुआरे मछली नहीं पकड़ते हैं क्योंकि पानी का बहाव बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में मार्केट में फ्रेश मछली मिलना मुश्किल होता है। ज्यादातर पहले से पैक या स्टोर की हुई मछलियां ही मिलती हैं। बता दें कि दस दिन से ज्यादा स्टोर की हुई मछली खराब हो सकती है। इसे खाने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Know important reasons why You Should Not Eat Fish During Monsoon
प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल-
मछली को बैक्टीरिया और यीस्ट से बचाने के लिए सल्फाटेस और पोलीफोस्पाटेस जैसे प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी मछली खाने के बाद आपको सांस लेने में कठिनाई और हृदय रोग जैसी बीमारी हो सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed