How to Make Tasty Dishes From Green Peas: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी हरी मटर की भरमार हो जाती है। इस मौसम में मटर न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ठंड के दिनों में मटर बेहद सस्ते दामों पर आसानी से मिल जाती है, जिससे घरों में इससे बनने वाले पारंपरिक और नए पकवान खूब बनाए जाते हैं।
हरी मटर में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन C और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। यही वजह है कि सर्दियों में मटर से बनी सब्जी, पराठे और स्नैक्स लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं।
अगर आप भी सर्दियों में कुछ स्वादिष्ट और आसान रेसिपी ट्राय करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको मटर से बनने वाले दो लाजवाब पकवानों की सरल रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर झटपट तैयार कर सकते हैं और चाय के साथ इन पकवानों का स्वाद और बढ़ जाएगा। ।
2 of 5
मटर की कचौरी
- फोटो : Instagram
मटर की कचौरी
मटर की कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले ताज़ी हरी मटर को हल्का उबालकर दरदरा पीस लें। कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें सौंफ, जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें। अब पिसी हुई मटर डालकर मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक उसका पानी सूख न जाए। इसमें नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला और अमचूर डालकर अच्छी तरह मिला लें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
3 of 5
मटर की कचौरी
- फोटो : instagram
दूसरी ओर मैदे में नमक और थोड़ा तेल डालकर कड़ा आटा गूंथ लें। आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसमें मटर का भरावन भरें और हल्का बेल लें। अब कचौरियों को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। गरमा-गरम मटर की कचौरी हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।
4 of 5
मटर के कटलेट
- फोटो : instagram
मटर के कटलेट
मटर के कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले हरी मटर को उबालकर अच्छे से मैश कर लें। इसमें उबले और मैश किए हुए आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, ब्रेड क्रम्ब्स, नमक और हल्के मसाले जैसे लाल मिर्च और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। यह मिश्रण न ज्यादा गीला होना चाहिए और न ही ज्यादा सूखा।
5 of 5
मटर के कटलेट
- फोटो : instagram
अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर इस मिश्रण से मध्यम आकार के कटलेट या टिक्की बना लें। एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और कटलेट को शैलो फ्राई करें। दोनों तरफ से सुनहरे और क्रिस्पी होने तक सेकें। बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम मटर के कटलेट टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ चाय के समय परोसें, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आते हैं।