फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kathal Ki Sabji: कटहल की सब्जी बनाने का आसान तरीका यहां से जानें, एक बार खाकर घर वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Mon, 14 Apr 2025 11:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 14 Apr 2025 11:08 AM IST
सार

यदि आपको भी कटहल की सब्जी बनाना कठिन लगता है तो घबराएं नहीं, यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Kitchen Tips How to Make Jackfruit Kathal KI Sabji Kaise Banaen Recipe in Hindi
कटहल की सब्जी बनाने का आसान तरीका यहां से जानें - फोटो : Adobe stock

Kathal KI Sabji: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे कटहल की सब्जी खाना पसंद नहीं होगा। खासतौर पर अब जब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, तब तो कटहल की सब्जी खाने में और भी स्वादिष्ट लगती है। इसे यदि चावल या फिर गरम-गरम रोटी-पराठे के साथ परोसा जाए तो खाकर दिन सा बन जाता है।



लोगों को लगता है कि कटहल की सब्जी बनाना काफी कठिन होता है, इसी के चलते हम यहां आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इसे बनाकर अपने साथ-साथ अपने परिवारवालों को भी खुश कर सकें। इसे खाकर हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा। 

Kitchen Tips How to Make Jackfruit Kathal KI Sabji Kaise Banaen Recipe in Hindi
कटहल की सब्जी बनाने का सामान - फोटो : instagram

कटहल की सब्जी बनाने का सामान

  • कटहल – 500 ग्राम 
  •  प्याज – 2  
  • टमाटर – 2 ( प्यूरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं )
  •  लहसुन 
  •  अदरक – कद्दूकस किया हुआ
  •  हरी मिर्च  
  •  हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  •  धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
  •  गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक 
  •  तेल – 3-4 बड़े चम्मच
  •  हरा धनिया

 

Kitchen Tips How to Make Jackfruit Kathal KI Sabji Kaise Banaen Recipe in Hindi
कटहल की सब्जी बनाने की विधि - फोटो : instagram
विधि

कटहल की सब्जी बनाने के लिए आपको थोड़ी मेहनत अवश्य करनी पड़ेगी, लेकिन जब आप इसे खाएंगे तो सारी थकान भूल जाएंगे। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। वैसे तो आजकल बाजार में भी कटे-कटाए कटहल भी मिलते हैं, ऐसे में आप इसे भी खरीद कर ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Tips How to Make Jackfruit Kathal KI Sabji Kaise Banaen Recipe in Hindi
कटहल की सब्जी बनाने की विधि - फोटो : instagram
कटहल को टुकड़ों में काटने के बाद इसे नमक वाले पानी में डालकर उबाल लें। पानी में इसे तकरीब 5 से 7 मिनट तक उबलने दें। यदि उबालना नहीं चाहती हैं तो एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें कटहल डालें और इसे सुनहरा होने तक तलें। कटहल तैयार होने के बाद इसे साइड में रख लें।
विज्ञापन
Kitchen Tips How to Make Jackfruit Kathal KI Sabji Kaise Banaen Recipe in Hindi
कटहल की सब्जी बनाने की विधि - फोटो : instagram
इसके बाद एक भारी तले वाली कढ़ाई में सरसों का तेल डालकर गर्म करें। तेल के गर्म होने के बाद इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। जब ये भुन जाए तो इसमें प्याज डालें और इसे भी सुनहरा होने दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed