फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Hacks: घुन लगे दाल-चावल को इन तरीकों से करें साफ, आसानी से निकल जाएंगे कीड़े

Sat, 06 May 2023 08:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 06 May 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
Kitchen Hacks To Get Rid Of Rice Weevil From Pulses Chawal Dal Bugs Cleaning Tips:
दाल साफ करने के टिप्स - फोटो : Istock

Kitchen Hacks: भारत के लगभग हर राज्य में दाल-चावल का सेवन नियमित तौर पर होता है। भारतीय घरों की रसोई में रोजाना ही दाल-चावल बनता है। यहां कई वैरायटी की दालों का उत्पादन होता है, जिससे अलग अलग तरह के व्यंजन बनते हैं। चना दाल, उड़द दाल, मूंग मसूर समेत तरह तरह की दालें मिल जाएंगी। दालों से आटा, ओट्स, चीला और अन्य कई व्यंजन बनाए जाते हैं। दाल के अलावा लोग चावल भी बहुत चाव से खाते हैं। ऐसे में रसोई में चावल और दाल स्टोर करके रखा जाता है. हालांकि लंबे समय तक दाल या चावल को रखने से उसमें कीड़े या घुन लग जाते हैं। दाल में कंकड़ व गंदगी को साफ करके पकाया जा सकता है। लेकिन खुन व कीड़ों को साफ करना थोड़ा मेहनत का काम होता है। कीड़े दाल को धीरे धीरे खराब करने लगते हैं। ऐसे में अगर दाल या चावल में कीड़े लग जाए तो उसे आसानी से साफ करने के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।

Kitchen Hacks To Get Rid Of Rice Weevil From Pulses Chawal Dal Bugs Cleaning Tips:
TURMERIC - फोटो : iStock

चावल दाल से कीड़े साफ करने के तरीके

साबुत हल्दी

दाल या चावल में कीड़े लग जाएं तो उन्हें साफ करने के लिए साबुत हल्दी को उपयोग में ला सकते हैं। हल्दी की गंध तेज होने के कारण दाल से कीड़े भाग जाते हैं। कुछ हल्दी की गांठों को दाल में डाल दें, इससे काले और सफेद झिल्ली वाले कीड़े बाहर निकाल जायेंगे।

Kitchen Hacks To Get Rid Of Rice Weevil From Pulses Chawal Dal Bugs Cleaning Tips:
onion garlic - फोटो : istock

लहसुन

साबुत अनाज को कीड़ों से बचाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन की तेज गंध कीड़ों को भगा देती है। अनाज में साबुत लहसुन को रखकर सूखने दें। सूखे लहसुन की कलियां कीड़ों को अनाज से बाहर निकाल देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Hacks To Get Rid Of Rice Weevil From Pulses Chawal Dal Bugs Cleaning Tips:
सरसो के तेल से होने वाले लाभ - फोटो : istock

सरसों का तेल

दाल से कीड़े साफ करने के साथ सीलन से बचाने के लिए सरसों का तेल उपयोग में लाएं। अगर कम दाल स्टोर करनी हो तो सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। दो किलो दाल में एक चम्मच सरसों का तेल मिलाकर दाल को धूप में सुखा कर स्टोर करें ।

विज्ञापन
Kitchen Hacks To Get Rid Of Rice Weevil From Pulses Chawal Dal Bugs Cleaning Tips:
मलका दाल - फोटो : अमर उजाला

अनाज से कंकड़ साफ करने के टिप्स

दाल में कंकड़ होते हैं, जिसे केवल पानी से साफ नहीं कर सकते हैं । कंकड़ भारी होते हैं और पानी के साथ दाल में ही बैठ जाते हैं। इसलिए दाल के कंकड़ साफ करने के लिए कुछ तरीकों को अपनाएं ।

-थाली में दाल को फैलाकर उसमें से चुन-चुन कर कंकड़ या गंदगी निकाल सकते हैं। 

-दाल को जमीन या बड़ी ट्रे में फैलाकर भी आसानी से कंकड़ निकाले जा सकते हैं। 

-दाल में मिट्टी होती है, तो दाल को दो-तीन बार धोना पड़ता है। इससे दाल की पॉलिश भी निकल जाती है। धुला हुआ पानी जब तक रंग बदलकर मटमैला होता रहे, तब तक दाल धो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed