फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Juices for Glowing Skin : चेहरे का ग्लो बरकरार रखेंगे ये तीन जूस, बनाने का तरीका भी है आसान

Sun, 27 Apr 2025 11:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 27 Apr 2025 11:13 AM IST
सार

ताजगी से भरे कुछ हेल्दी जूस आपकी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो दे सकते हैं।  ये जूस न केवल स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं, बल्कि शरीर को भी अंदर से सेहतमंद रखते हैं। इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके इसका असर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Juices for Glowing Skin Know How to Make Easy Recipe Step by Step Full Details
त्वचा के लिए फायदेमंद तीन जूस की रेसिपी - फोटो : Adobe

Juices for Glowing Skin: खिले और दमकते चेहरे की चाहत हर किसी को होती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। हालांकि चेहरे पर निखार लाने के लिए केवल बाहरी देखभाल ही जरूरी नहीं है, बल्कि शरीर के अंदर से भी पोषण मिलना बेहद आवश्यक है। ताजगी से भरे कुछ हेल्दी जूस आपकी त्वचा को प्राकृतिक ग्लो दे सकते हैं।  ये जूस न केवल स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं, बल्कि शरीर को भी अंदर से सेहतमंद रखते हैं। इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके इसका असर देखा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे तीन जूस के बारे में, जो चेहरे की चमक को बनाए रखने में मदद करेंगे और जानिए इन्हें बनाने का आसान तरीका भी।




Juices for Glowing Skin Know How to Make Easy Recipe Step by Step Full Details
 खीरा और पुदीना का जूस - फोटो : freepik.com

खीरा और पुदीना का जूस

गर्मियों में बाजारों में खीरा और पुदीना आसानी से मिल जाते हैं। ये दोनों ही गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में असरदार हैं। खीरा और पुदीना का जूस त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकता है। खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और ठंडक पहुंचाता है। पुदीना त्वचा से जुड़ी सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है। गर्मी में रोजाना खीरा और पुदीना का जूस पी सकते हैं। 

जूस की विधि 

एक खीरा छीलकर काट लें। इसमें एक मुट्ठी ताजा पुदीने की पत्तियां मिलाएं। दोनों को अच्छे से धो लें। अब खीरा और पुदीना को पीस लें या ब्लेंड करके छान लें। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा नींबू और नमक मिला सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखेगा और त्वचा में चमक लगाएगा।
 

Juices for Glowing Skin Know How to Make Easy Recipe Step by Step Full Details
आंवला और एलोवेरा जूस - फोटो : Adobe stock

आंवला और एलोवेरा जूस

आंवला विटामिन सी का पावरफुल स्त्रोत है, जो त्वचा को चमकदार और जवान बनाए रखता है। यह आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। साथ ही एलोवेरा त्वचा को भीतर से साफ करता है और ग्लोइंग बनाता है। बालों और स्किन दोनों के लिए एलोवेरा लाभकारी माना जाता है। 

आंवला और एलोवेरा जूस की विधि

इसे बनाने के लिए दो चम्मच आंवला जूस में दो चम्मच एलोवेरा जूस मिला लें। अब इस मिश्रण में एक गिलास पानी मिलाएं। स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। आंवला और एलोवेरा जूस सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Juices for Glowing Skin Know How to Make Easy Recipe Step by Step Full Details
गाजर और चुकंदर का जूस - फोटो : freepik.com
गाजर और चुकंदर का जूस

वैसे तो गाजर और चुकंदर सर्दियों में आसानी से मिल जाते हैं लेकिन गर्मियों में भी चुकंदर मिलते हैं। चुकंदर खून को साफ करता है और चेहरे पर प्राकृतिक लालिमा लाता है। वहीं गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन A होता है, जो त्वचा की रंगत निखारता है।

जूस बनाने की विधि 

एक गाजर और आधा चुकंदर लें। दोनों को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काटें। अब मिक्सी या जूसर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें। इस मिश्रण को छानकर जूस निकालें और थोड़ा नींबू का रस मिलाएं। इस जूस के सेवन से खून साफ होगा और त्वचा की रंगत में निखार आएगा। 


 
विज्ञापन
Juices for Glowing Skin Know How to Make Easy Recipe Step by Step Full Details
जूस पीने का तरीके - फोटो : Adobe

जूस के सेवन का तरीका और समय

चाहे आंवला का जूस हो या चुकंदर का जूस हो, सही तरीके और समय पर सेवन से ही बेहतर परिणाम मिलता है। जूस ताजी सामग्री से बनाएं। ध्यान दें कि जूस बनाकर रखें नहीं, बल्कि ताजा जूसस ही पिएं। नियमित सेवन से जल्द असर नजर आएगा।एलर्जी या विशेष स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह के बाद ही सेवन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed