फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपने चखी है अदरक और मिर्च वाली ये अनोखी आइसक्रीम?

Tue, 12 Jul 2016 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jul 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
Ice-cream made of ginger and black pepper
- फोटो : Getty Images

क्या आपने काली मिर्च वाली आइसक्रीम का स्वाद लिया है? या फिर आपकी आइसक्रीम में ताज़े अदरक या इलायची मिला हुआ हो तो? वैसे पिस्ता बादाम वाली आइसक्रीम और भारत के पसंदीदा लड्डू, के बारे में आपका क्या ख्याल है?

अगर आपको इसे खाने का लालच नहीं होता और इसे पाने के लिए आप कोशिश नहीं करते हैं, लेकिन पान के पत्तों में लिपटा मसालेदार आइसक्रीम आपके सामने हो... तो? वैसे तो पान को आमतौर पर खाना हज़म करने के लिए भोजन के बाद खाया जाता है। इसमें चेरी भी मिला होता है और यह चाँदी के वर्क में लिपटा होता है।

क्या आपने चखी है अदरक और मिर्च वाली ये अनोखी आइसक्रीम?

Ice-cream made of ginger and black pepper

फ़ूड राइटर मरियम एच रेशी का कहना है- दुनिया के किसी हिस्से में यह सब चौंकाने वाली बात हो सकती है, लेकिन गुजरात में आइसक्रीम में ऐसी चीजें खूब देखने को मिलती हैं और यह राज्य ऐसी आइसक्रीम के लिए प्रसिद्ध है।

गुजरात भारत का आइसक्रीम राज्य है। देश का 12 फ़ीसद से ज़्यादा आइसक्रीम इसी राज्य में बिकता है। यहाँ के 50 छोटे-बड़े आइसक्रीम बनाने वालों का व्यापार बहुत ही अच्छा चलता है. भारत की कुछ सबसे पुरानी आइसक्रीम फ़ैक्ट्री इसी राज्य में मौजूद है।

वाडीलाल यहाँ के बड़े आइसक्रीम फैक्टी में से एक है। यह हर साल 800 करोड़ रुपए का कारोबार करता है। इस फ़ैक्ट्री ने 1907 में घर में आइसक्रीम बनाकर इसे विदेशों से कुप्पी मंगाकर, उसमें डालकर लोगों को बेचना शुरू किया था।

क्या आपने चखी है अदरक और मिर्च वाली ये अनोखी आइसक्रीम?

Ice-cream made of ginger and black pepper

गुजरात में हैवमोर भी आइसक्रीम बनाने वाली एक बड़ी कंपनी है। इसकी शुरूआत 1944 में पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुई थी। बाद में ये लोग विभाजन के बाद भारत आए और गुजरात में ही कुछ अन्य शरणार्थियों के साथ इस आइसक्रीम की शुरूआत की।

आइसक्रीम ने मीठा और नए खाने के शौकीन गुजरातियों की काफ़़ी मदद की है। गुजरात में गर्मी का मौसम काफ़ी लंबा और तेज़ होता है। इस राज्य में अच्छी क्वालिटी का दूध बड़ी मात्रा में उपलब्ध होता है और यहाँ बिजली की स्थिति भी काफ़ी अच्छी है, जो फ़्रीज़ में आइसक्रीम को जमाने में मदद करता है।

वाड़ीलाल के प्रमुख राजेश गाँधी का कहना है कि इस राज्य में शराबबंदी होने की वजह से लोग आइसक्रीम और मिल्कशेक लेते हैं।

भारत की पारंपरिक मिठाइयों के उलट, गुजरात में भोजन करने के बाद मिठाई के रूप में आइसक्रीम होता ही है। राजेश गाँधी कहते हैं-आइसक्रीम इस राज्य का एक बड़ा जुनून है, यह गुजरात में इतने बड़े पैमाने पर फैला है, जिसे आप कहीं और नहीं देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या आपने चखी है अदरक और मिर्च वाली ये अनोखी आइसक्रीम?

Ice-cream made of ginger and black pepper

गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद में आइसक्रीम की चौंका देने वाली वैराइटी दिखती है। लीची आइसक्रीम, जिसमें काफ़ी मात्रा में इस फल का इस्तेमाल होता है, बंगाली मिठाई 'राजभोग' के नाम का आइसक्रीम और इन दोनों को मिलाकर तैयार किया गया स्वादिष्ट मीठा व्यंजन। इसके अलावा बादाम, पिस्ता और अखरोट वाली 'कस्तरी' आइसक्रीम भी यहाँ देखने को मिलती है।

जमैका में आइसक्रीम की खुशबू वाली वोदका और जापान में सी-फूड की महक वाली आइसक्रीम देखकर आप चौंक सकते हैं। लेकिन आपको चौंकाने में शाकाहारियों के बहुतायत वाला गुजरात भी पीछे नहीं है। आपको यहाँ पनीर, मूंगफली, शिमला मिर्च, और ग्रीन टी वाली आइसक्रीम मिल जाएगी।

यहाँ आपको इलायची और मिर्च वाली या उस फ़्लेवर की आइसक्रीम मिल जाएगी। यहाँ आइसक्रीम में अदरक भी मिलाई जाती है और लाल मिर्च भी। यहाँ के आइसक्रीम में आपको विदेशों से मंगाए गए बादाम-पिस्ता और चॉकलेट भी मिल जाएँगे और दिख जाएँगी आइसक्रीम में गुलाब की पंखुड़ियाँ भी।

विज्ञापन

क्या आपने चखी है अदरक और मिर्च वाली ये अनोखी आइसक्रीम?

Ice-cream made of ginger and black pepper

गुजरात में आइसक्रीम के एक और पसंदीदा वैराइटी है चाँदी के वर्क वाली आइसक्रीम, जिसमें दूध के इस्तेमाल से बनी बर्फी मिली होती है। इसके अलावा आपको आम के गूदों वाला लज़ीज आइसक्रीम भी मिलेगा।

कई साल पहले अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन जब भारत आए थे, तो उन्हें हैवमोर का आम और बर्फी वाला आइसक्रीम बहुत पसंद आया था।

यहाँ बच्चों के लिए चॉकलेट से बना हेल्थ ड्रिंक लॉली मिलता है, तो वहीं लंबे समय से शराबबंदी वाले इस राज्य में व्हिस्की के स्वाद वाले आइसक्रीम को बेचने की भी कोशिश हुई है।

इनमें से कुछ को तो लोगों ने पसंद किया जबकि कुछ आइसक्रीम लोगों को ललचाने में नाकाम रहे. व्हिस्की के स्वाद वाला आइसक्रीम यहाँ पूरी तरह से नाकाम रहा, लेकिन इससे आइसक्रीम बनाने वालों पर कोई असर नहीं पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed