फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooking Tips: इस रेडी टू कुक मसाले की वजह से मिनटों में तैयार होंगे छोले और पनीर

Sun, 09 Nov 2025 10:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 09 Nov 2025 10:39 AM IST
सार

How to Make Ready-to-Cook Masala: कभी न कभी आपके मन में भी ख्याल आया होगा कि आखिर कैसे किसी रेस्टोरेंट में पनीर और छोले जैसी सब्जी भी तुरंत तैयार हो जाती है। इसका जवाब है हर रेस्टोरेंट में एक रेडी टू कुक मसाला तैयार रखते हैं। यहां हम इसी बारे में आपको बताएंगे।

विज्ञापन
How to Make Ready-to-cook masala at home for quick meals in 10 minutes
घर पर रेडी टू कुक मसाला बनाकर करें स्टोर - फोटो : अमर उजाला
How to Make Ready-to-Cook Masala : अक्सर हमारे मन में यह सवाल आता है कि आखिर रेस्टोरेंट में पनीर, छोले या मिक्स वेज जैसी सब्जियां इतनी जल्दी कैसे तैयार हो जाती हैं। जहां घर पर इन्हीं व्यंजनों को बनाने में लंबा समय लग जाता है, वहीं होटल या ढाबे में इन्हें कुछ ही मिनटों में परोसा जाता है।


दरअसल, इसका राज छिपा है उनके किचन में। जी हां ये राज छिपा है उनके रेडी टू कुक मसाला या ग्रेवी में। ये ग्रेवी पहले से तैयार की जाती है और जरूरत पड़ने पर किसी भी डिश में इस्तेमाल की जाती है। इससे न केवल खाना झटपट बन जाता है, बल्कि स्वाद भी हर बार एक जैसा रहता है। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही खास ग्रेवी के बारे में जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और हफ्तों तक स्टोर करके रख सकते हैं।
How to Make Ready-to-cook masala at home for quick meals in 10 minutes
रेडी टू कुक ग्रेवी बनाने का सामान - फोटो : Freepik.com
रेडी टू कुक ग्रेवी बनाने का सामान
  • 5 प्याज
  • 4 टमाटर
  •  2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  •  10-12 काजू
  •  2 तेजपत्ता
  •  हल्दी
  •  धनिया पाउडर
  •  गरम मसाला
  • नमक
  •  तेल

 
How to Make Ready-to-cook masala at home for quick meals in 10 minutes
ग्रेवी बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
ग्रेवी बनाने की विधि

इस ग्रेवी को बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में प्याज को तेल में सुनहरा भूनें। जब प्याज भुन जाए तो इसके बाद फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर पकाएं। इसके बाद अब कटे टमाटर और काजू डालकर तब तक पकाएं जब तक मिश्रण नरम न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Make Ready-to-cook masala at home for quick meals in 10 minutes
ग्रेवी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
जब सभी चीजें भुन जाएं तो इसे गैस बंद करके थोड़ी देर ठंडा कर दें। ठंडा होने पर इसे मिक्सर में पीस लें। इसके बाद अब इसे दोबारा गैस पर कढ़ाही रखकर उस में मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला) डालें।
विज्ञापन
How to Make Ready-to-cook masala at home for quick meals in 10 minutes
ग्रेवी बनाने की विधि - फोटो : AdobeStock
मसालों को भूनने के बाद उसमें पिसी हुई सामग्री डाल दें। 5-7 मिनट तक चलाते रहें। बस ये ग्रेवी तैयार है। तैयार ग्रेवी को ठंडा होने दें और एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed