फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार वीक एंड पर बनाएं महाराष्ट्र का स्वादिष्ट व्यंजन मिसल पाव

Sun, 22 Sep 2019 09:23 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 22 Sep 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
how to make misal pav
- फोटो : social media
 मिसल पाव महाराष्ट्र के सबसे पसंदीदा व्यंजन है। मिसल पाव को कोल्हापुरी पाव भी कहा जाता है। इसके अलावा कई जगह पर यह उसल पाव के नाम से भी जाना जाता है। 

 
how to make misal pav
मिसल पाव - फोटो : social media
आवश्यक सामग्री
 2 कप मटकी/मोठ बीन
 उबला आलू आलू
 1 मध्यम प्याज 
2 टमाटर
2 बड़े चम्मच अदरक लहुसन पेस्ट 
1 बड़ा चम्मच इमली का पल्प 
2 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच राईं 
करी पत्ता
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर 
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर 
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटाचम्मच लाल मिर्च 
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला 
तेल आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार

अन्य सामग्री
8-10 पाव ब्रेड 
 1 कप चिवड़ा
प्याज 
दही कप
नींबू 
धनिया पत्ती
how to make misal pav
मिसल पाव - फोटो : social media

मिसल पाव बनाने की विधि 
मिसल पाव बनाने के लिए मोठ बीन एक रात पहले पानी में भिगो लें। इसके बाद मोठ को एक सूती कपड़े में बांध लें। आप पाएंगे कि करीब दो दिन के अंदर दानों में अंकुर आने लगेंगे। अब एक कुकर में पानी में मोठ और नमक डालकर उबाल लें। अब एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें। अब तेल में राई और करी पत्ता डालकर अच्छे से भून लें। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनते रहे।

जब प्याज भून जाए तब इसमें हरी मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट और टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें ल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें बने हुए पेस्ट में उबले हुए मोठ, उबला आलू , इमली का पल्प और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे से पका लें।

अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर 5-10 तक पकाएं। लीजिए तैयार है आपकी स्वादिष्ट मिसल पाव। अब आप मोठ लें और उसमें चिवड़ा , प्याज , हरा धनिया और नींबू का रस डाल लें। अब  इसे गरम-गरम पाव ब्रेड के साथ परोस लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed