How to Make Garlic Bread At Home Without Oven: गार्लिक ब्रेड एक ऐसा व्यंजन है, जिसे लगभग हर कोई पसंद करता है। बच्चों से लेकर बड़े लोग तक गार्लिक ब्रेड खाना पसंद करते हैं।
वैसे तो ये हर जगह बेहद आसानी से मिल जाती है, लेकिन बाजार कमें बनी गार्लिक ब्रेड खाते समय मन में एक गिल्ट रहता है कि पता नहीं ये कैसे बनी होगी ? कैसा सामान इसे बनाने में इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में ज्यादातर लोग इसे घर पर ही बनाना पसंद करते है। हालांकि, ओवन की कमी के कारण कई लोग इसे घर पर बनाने से हिचकते हैं। लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
दरअसल, बिना ओवन के भी आप आसानी से घर पर गार्लिक ब्रेड बना सकते हैं। इस रेसिपी में सिर्फ कुछ साधारण सामग्री और किचन के सामान की आवश्यकता होती है, और आप मिनटों में स्वादिष्ट गार्लिक ब्रेड तैयार कर सकते हैं। तो अगर आप भी ओवन के बिना घर पर गार्लिक ब्रेड बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए बिल्कुल सही है।
2 of 7
बिना ओवन के गार्लिक ब्रेड बनाने का सामान
- फोटो : freepik.com
बिना ओवन के गार्लिक ब्रेड बनाने का सामान
- 1 कप मैदा
- 2-3 बड़े चम्मच बटर
- 4-5 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
- 1/4 कप दूध
- 1/2 छोटा चम्मच यीस्ट
- 1/4 छोटा चम्मच चीनी
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/2 छोटा चम्मच ऑलिव ऑइल
- चीज
3 of 7
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि
- फोटो : instagram
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले तो यीस्ट को सेट करना है। यीस्ट को सेट करने के लिए सबसे पहले एक छोटे से बर्तन में दूध में चीनी और यीस्ट मिलाकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि ये अच्छी तरह से सेट हो जाए।
4 of 7
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि
- फोटो : instagram
इसके बाद अब एक बड़े बर्तन में मैदा और नमक मिलाकर उसमें यीस्ट का मिश्रण डालें और अच्छे से गूंध लें। अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं। मैदा को अच्छी तरह से गूंथ लें। अब कुुछ देर इस मैदा को साइड में ढककर रख दें। थोड़ी देर में ये पूरी तरह से फूल जाए।
5 of 7
गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि
- फोटो : instagram
अब आटे को बराबर भागों में बांटकर हर भाग को बेलन से बेलें। बेलने के बाद इसके बीच में चीज रखकर फोल्ड कर दें गुजिया की तरह। इसे अंदर चीज भरकर आपस में चिपका दें। इसके बाद मक्खन को पिघलाकर उसमें गार्लिक यानी कि लहसुन को पीस कर मिक्स करें। इसमें आरिगैनो और चिली फ्लैक्स भी मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।