फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन रेसिपी: बाजार का बर्गर कर रहें मिस तो इस तरह से घर पर बनाएं 'आलू टिक्की बर्गर'

Wed, 20 May 2020 04:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 20 May 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
how to make crispy aloo tikki burger at home
- फोटो : Social media

इस लॉकडाउन ने खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए भी कम मुश्किल खड़ी नहीं की है। सारे रेस्त्रां और दुकाने बंद होने की वजह से इन्हें घर के ही खाने से ही मन भरना पड़ रहा है। लेकिन बहुत सारे लोग घर पर ही तरह-तरह की डिश ट्राई कर रहे हैं। जिससे कि बाहर के चटपटे व्यंजनों की याद न आए। लेकिन बात जब जंक फूड की आती है तो घर पर ये बाजार जैसा नहीं बन पाता। लेकिन आज हम लेकर आए हैं बाजार जैसा क्रिस्पी 'आलू टिक्की बर्गर।' जिसे खाने के बाद आपको बाजार के बर्गर की याद आना बंद हो जाएगी। आगे की स्लाइड में जानें बर्गर बनाने की रेसिपी।


 
how to make crispy aloo tikki burger at home
बर्गर बनाने के लिए सामग्री
2 बर्गर वाले बन, 1 प्याज गोल आकार में लच्छों में कटा हुआ। 
टिक्की बनाने के लिए सामग्री

2 उबले हुए आलू, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, 1 कटोरी मैदा, 1 चम्मच कार्नफ्लोर, 1 कटोरी ब्रेड क्रम्ब्स, पानी थोड़ा सा और तेल फ्राई करने के लिए।


 
how to make crispy aloo tikki burger at home
बर्गर सॉस बनाने के लिए सामग्री

2 चम्मच मेयोनीज, 1 चम्मच टोमैटो सॉस, 1 चम्मच रेड चिली सॉस।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to make crispy aloo tikki burger at home
टिक्की बनाने की विधि
  • टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से मैश कर लें। 
  • फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिला लें।
  • अब एक कटोरी में मैदा, कॉर्नफ्लोर, और पानी का घोल बना लें। 
  • अब आलू के मिक्सचर की टिक्कियां बना लें। अब एक पैन को गैस पर रखिए।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो मैदे के घोल में टिक्कियों को डुबोएं। फिर उन्हें चम्मच से निकालर कर प्लेट पर फैलाए ब्रेड क्रम्ब्स पर रखें और एक कोट ब्रेड क्रम्ब्स की लगाएं। 
  • अब टिक्कियो को तेल में डालकर करारे होने तक तलें।
  •  

 
विज्ञापन
how to make crispy aloo tikki burger at home
बर्गर बनाने की विधि
  • बर्गर के सॉस के सारी चीजों को मिलाकर एक सॉस बना लें। अब बर्गर को दो हिस्सों में काट लें। 
  • बन के नीचे के हिस्से पर सॉस लगाएं, फिर टिक्की को रखें। 
  • टिक्की के ऊपर भी थोड़ा सा सॉस गिराकर उस पर प्याज के लच्छों को रखें। अब बन का दूसरा हिस्सा रखकर ढंक दें। तैयार है आपका बाजार जैसा क्रिस्पी आलू टिक्की बर्गर।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed