फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूरिक एसिड को नियंत्रित करेंगे ये 4 सुपरफूड, अर्थराइटिस की बीमारी भी रहेगी दूर

Sun, 05 Jan 2020 08:18 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 05 Jan 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
high uric acid causes arthritis foods that reduce uric acid levels naturally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यूरिक एसिड समय के साथ-साथ बढ़ने वाली समस्या है। शरीर में इस एसिड के बढ़ने की वजह से व्यक्ति को अर्थराइटिस की समस्या हो जाती है। अर्थराइटिस के वजह से जोड़ों में सूजन आ जाती है, जिस कारण असहनीय दर्द होता है। इस दर्द का असर सेहत पर भी धीरे-धीरे दिखने लगता है। बता दें कि शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण होता है। यूरिक एसिड रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। हालांकि अपने खानपान पर विशेष ध्यान देकर इसकी मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड के बढ़ने पर क्या खाना चाहिए...

high uric acid causes arthritis foods that reduce uric acid levels naturally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फाइबर वाला आहार
फाइबर हमारी सेहत के लिए कई मायनों में अच्छा है। उच्च फाइबर वाले भोजन से आप बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं। यह हमारे शरीर में यूरिक एसिड को सोखने का काम करता है। दाल, फ्लेक्सीड, ब्रोकली, सेब, नाशपाती आदि उच्च फाइबर वाले आहार हैं।

high uric acid causes arthritis foods that reduce uric acid levels naturally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विटामिन डी से परिपूर्ण भोजन
बढ़े हए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए सही आहार लेना बहुत जरूरी होता है। विटामिन डी से परिपूर्ण आहार के सेवन से यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है। दूध, दही, अंडा, मछली आदि विटामिन डी के मुख्य स्रोत हैं। इसके अलावा संतरा, चेरी, बेरी जैसे फलों कों अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
high uric acid causes arthritis foods that reduce uric acid levels naturally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रामबाण नुस्खा
आप जितनी ज्यादा फैटी चीजें खाएंगे यूरिक एसिड के लिए उतना ही बुरा होगा। अगर आपका युरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो फैटी और शुगर से भरपूर खान-पान से खुद को दूर रखें। यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या होने पर एल्कोहोल का सेवन न करें।

विज्ञापन
high uric acid causes arthritis foods that reduce uric acid levels naturally
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सेब का सिरका
बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में सेब का सिरका बहुत ही मददगार हो सकता है। लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि सेब के सिरके को हमेशा पानी के साथ लें। कभी भी केवल सिरके को उपयोग में न लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed