Light and Tasty Recipes: गर्मी और बारिश के मौसम में कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से पेट खराब होने की समस्या होती है। पेट खराब होने के बाद लोग इसी सोच में पड़ जाते हैं कि वो क्या ऐसा खाएं, जिससे पेट भी भर जाए और पेट बिगड़े भी न। ऐसे समय पर सबको बस एक ही पकवान ध्यान में आता है, वो है खिचड़ी...
{"_id":"6864c7d762eabdda1d0ae424","slug":"healthy-khichdi-alternatives-light-and-tasty-recipes-to-try-for-stomach-problems-digestive-issues-2025-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Light and Tasty Recipes: पेट की दिक्कत में सिर्फ खिचड़ी खाना जरूरी नहीं, ये हैं कुछ आसान और टेस्टी विकल्प","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Light and Tasty Recipes: पेट की दिक्कत में सिर्फ खिचड़ी खाना जरूरी नहीं, ये हैं कुछ आसान और टेस्टी विकल्प
Wed, 02 Jul 2025 11:34 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:34 AM IST
सार
Light and Tasty Recipes: अगर आपका पेट भी खराब है, लेकिन खिचड़ी खाने का मन नहीं है तो हमारी बताई रेसिपी ट्राई करके देख लें।
विज्ञापन
पेट की दिक्कत में सिर्फ खिचड़ी खाना जरूरी नहीं
- फोटो : Adobe stock
लौकी-सूप बनाने का जरूरी सामान
- फोटो : Adobe stock
लौकी-सूप बनाने का जरूरी सामान
- 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
- 1/2 टीस्पून घी
- थोड़ा सा जीरा
- एक चुटकी हींग
- नमक स्वादानुसार
- 2 कप पानी
विधि
- फोटो : Freepik.com
विधि
लौकी की तासीर ठंडी होती है, इसकी गर्मी के मौसम में इसे खाने से शरीर को काफी राहत मिलती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले घी में हींग और जीरा तड़का दें। लौकी डालकर हल्का भूनें, फिर पानी और नमक डालें। 10-15 मिनट तक पकाएं। इसके मथनी की मदद से हल्का ब्लेंड कर लें। इसके सूप का टेक्सचर एकदम से बदल जाएगा।

दही पोहा बनाने का सामान
- फोटो : freepik
दही पोहा बनाने का सामान
- 1 कप साफ़ किया हुआ पोहा
- 1/2 कप दही
- थोड़ा सा सेंधा नमक
- कटी हुई धनिया
विज्ञापन
विधि
- फोटो : Adobe stock
विधि
दही पोहा गर्मी के मौसम में लोग काफी खाना पसंद करते हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले पोहा को धोकर थोड़ा नरम कर लें। ऊपर से दही डालें, थोड़ा नमक मिलाएं। हल्का ठंडा ठंडा परोसें। ये ठंडा, सुपाच्य और प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जिस कारण इसके सेवन से आपको ठंडक मिलेगी।