फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी पीते हैं गाय का दूध? जानिए कितना फायदेमंद और कितना नुकसानदेह

Sat, 12 Oct 2019 04:48 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 12 Oct 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
health benefits and side effects of cow milk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Hobby Farms

गाय का दूध एक ऐसा आहार है जिस पर पोषण विज्ञानी अलग-अलग राय रखते हैं और इसी कारण वर्षों से इस पर विवाद बना हुआ है। क्या इसे इंसानों के भोजन का हिस्सा होना चाहिए? यह इंसान के लिए कितना स्वास्थ्यवर्धक है? कई हजार साल पहले गाय को पालतू बनाया गया था। तब से दूध और इससे बनी चीजें हमारे भोजन का हिस्सा हैं। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि 10 हजार सालों से यह हमारे खान-पान का हिस्सा रहे हैं। लेकिन कई इसे इंसानों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं मानते हैं। इस विचार का समर्थन करने वाली आवाजें तेजी से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। यही कारण है कि इसकी खपत में भी लगातार गिरावट आ रही है और वह भी बहुत तेजी से।

health benefits and side effects of cow milk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अमरीका में घटी दूध की खपत
अमरीका के कृषि विभाग के अनुसार साल 1970 के बाद से देश में दूध की खपत में 40 फीसदी की कमी आई है। कई यह भी मानते हैं कि यह कमी दूध के विकल्पों की वजह से आई है, जैसे कि सोया मिल्क और बादाम मिल्क आदि। वीगन (शाकाहारी) होने के चलन ने भी इसकी खपत को प्रभावित किया है। वीगन वे लोग होते हैं जो मांस और पशुओं से जुड़े किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं। इनमें दूध और अंडे भी शामिल होते हैं। इसके अलावा दुनिया की करीब 65 फीसदी आबादी में लैक्टोज (दूध में पाया जाने वाला शुगर) को पचाने की सीमित क्षमता होने के कारण भी खपत गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

अब सवाल यह उठता है कि दूध स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है या इसके विपरीत, इससे शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों से बचने के लिए इसका इस्तेमाल रोकना चाहिए ?

health benefits and side effects of cow milk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कितना स्वास्थ्यवर्धक है दूध?
पहले इस पर बात करते हैं कि दूध इंसानों के लिए कितना स्वास्थवर्धक है। ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के अनुसार गाय का दूध और उससे बनी चीजें, जैसे पनीर, दही, मक्खन बड़ी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन प्रदान करते हैं, जो संतुलित आहार के लिए जरूरी हैं।

अमरीका के न्यूट्रिशनिस्ट डोनल्ड हेंसरड बताते हैं कि कैल्शियम और प्रोटीन के अलावा दूध में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। यह विटामिन ए और डी का बेहतर स्रोत है। वो समझाते हैं, "आपको यह स्पष्ट करना जरूरी है कि गाय का दूध पौष्टिक और स्वास्थ्य के फायदेमंद है लेकिन शायद यह उतना आवश्यक नहीं है जितना वर्षों से बताया गया है।"

ब्रिटिश न्यूट्रिशन फाउंडेशन के मुताबिक, बच्चों और बड़ों को जितनी मात्रा में आयरन, कैल्शियम, विटामिन, जिंक और आयोडीन की जरूरत होती है, वह उनका खाना पूरा नहीं कर पाता है। और दूध में यह सबकुछ पाया जाता है।

न्यूट्रिशनिस्ट शार्लोट स्टर्लिंग-रीड ने बीबीसी को बताया कि, "प्राकृतिक दूध के अन्य विकल्पों के साथ समस्या यह है कि उनमें पोषक तत्व प्राकृतिक रूप से नहीं होते हैं। इन पोषक तत्वों को कृत्रिम तरीके से डाला जाता है। इसलिए शायद वे आपको उतना फायदा न पहुंचाए जितने की आप उम्मीद कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits and side effects of cow milk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी
प्राकृतिक रूप से उपलब्ध होने वाले दूध व्यायाम करने वालों के लिए फायदेमंद होता है। न्यूट्रिशनिस्ट रेनी मैकग्रेगर ने बीबीसी को बताया, "यह एक संपूर्ण भोजन है, जिसमें कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन का सही अनुपात होता है, जो मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करता है।" यह बच्चों के लिए कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत भी है। गर्भवती महिलाओं को इसे पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह भ्रूण की हड्डियों के निर्माण और उसके विकास में मदद करता है। 300 मिलीलीटर दूध के एक ग्लास में करीब 350 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो एक से तीन साल तक के बच्चों की दैनिक जरूरत का आधा है। हालांकि, एनएचएस एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को गाय का दूध नहीं पिलाने की सलाह देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed