ग्रीन-टी और रेड वाइन के सेवन से हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर समेत कुछ खास किस्म के कैंसर तक का खतरा कम हो जाता है। इहुद गजित के नेतृत्व में इजराइल के तेल अवीव विश्वविद्यालय में ग्रीन-टी और रेड वाइन पर किए गए शोध में यह बात सामने आई है।
ग्रीन टी में दो तत्व इपीगैलोकैटेचिन और टैनिक एसिड पाया जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि टैनिक एसिड रेड वाइन में भी पाया जाता है, जो अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी बीमारियों के खतरे को रोकने में कारगर है।
शोध में यह भी सामने आया है कि ग्रीन टी और रेड वाइन में जो तत्व होते हैं, वे शरीर में उन जहरीले मॉलिक्यूल्स को बनने से रोकते हैं, जिनके कारण से मेंटल डिसॉर्डर की समस्या होती है। इस प्रकार ग्रीन-टी की मदद से लोगों में आनुवांशिक रूप से होने वाली कई बीमारियों को रोका या कम किया जा सकता है।