फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: इस विधि से बनाएं गोभी की ये डिश, रेसिपी है बेहद आसान

Tue, 14 Dec 2021 10:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 14 Dec 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
gobi recipe in hindi different style make chilli gobi
gobi - फोटो : सोशल मीडिया

सर्दियों के मौसम में गोभी लगभग हर घर में बनने लगती है। लेकिन अगर आप रोजाना गोभी की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं। तो इसे आज नए तरीके से बनाते हैं। जो लंच या डिनर में सब्जी का काम तो करेगी ही साथ ही आप इसे स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं। वहीं इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि हर कोई रेसिपी पूछेगा। तो चलिए जानें कैसे बनेगी गोभी की ये खास डिश। जिसे बनाना आसान भी है और ये स्वादिष्ट भी लगेगी। 

gobi recipe in hindi different style make chilli gobi
gobi - फोटो : सोशल मीडिया
चिली गोभी

चिली गोभी का स्वाद हर किसी को पसंद आएगा। वहीं आप इसे ड्राई या फिर ग्रेवी में डालकर मंचूरियन का रूप भी दे सकते हैं। ये है चिली गोभी की रेसिपी।

gobi recipe in hindi different style make chilli gobi
cauliflower - फोटो : Pixabay

चिली गोभी बनाने के लिए हमे जरूरत होगी पानी, नमक, एक कप कटी हुई गोभी, एक कप कॉर्न फ्लोर, एक चम्मच काली मिर्च, दो चम्मच बारीक कटा लहसुन, एक प्याज जिसे बारीक टुक़ड़ों में काटा गया हो, पांच हरी मिर्च, आधा चम्मच सोया सॉस, दो चम्मच टोमैटो सॉस, आधा चम्मच सिरका, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर।

विज्ञापन
विज्ञापन
gobi recipe in hindi different style make chilli gobi
gobi - फोटो : सोशल मीडिया
बनाने की विधि

एक पैन में पानी उबाले और उसमे नमक डाल दें। इसमे गोभी डालकर पांच मिनट पकाएं और फिर निकाल कर अलग रख लें। अब एक बाउल में कॉर्न फ्लोर, नमक और काली मिर्च डालकर इसे मिलाएं और इसमे गोभी के टुकड़े डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। एक कड़ाही में तेल गर्म कर उसमे गोभी को अच्छे से फ्राई कर लें। 

विज्ञापन
gobi recipe in hindi different style make chilli gobi
gobi - फोटो : सोशल मीडिया

एक पैन में तेल लेकर उसमे अदरक और लहसुन डालकर भूनें। फिर प्याज, हरी मिर्च, सोया सॉस, सिरका, रेड चिली सॉस और साबुत काली मिर्च डालकर चलाएं। जब सब फ्राई हो जाए तो गोभी को डालकर अच्छे से चलाएं। अब एक कप में पानी लेकर कॉर्न फ्लोर को मिलाकर पैन में डाल दें। सब कुछ अच्छे से मिलाकर गर्मागर्म चिली गोभी को सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed