फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस आसान रेसिपी से सर्दियों में नाश्ते में बनाएं लहसुन का पराठा, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

Sat, 09 Dec 2023 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 09 Dec 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
Garlic Paratha Recipe in winter Lahsun Ka Paratha Recipe
लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी। - फोटो : istock

सर्दी के मौसम में हम कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो गर्म होने के साथ ही हेल्दी भी हो और सर्दियों में आसानी से पच भी जाए आदि। ऐसे में लोग सर्दी में सुबह के नाश्ते में पराठे खाना ज्यादा पसंद करते हैं। कोई आलू का तो कोई प्याज का और कोई गोभी का तो कोई पनीर का पराठा खाता है। पर आप चाहें तो इस सर्दी के मौसम में लहसुन के पराठे का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, लहसुन सेहत के लिए फायेदमंद होता है और सर्दियों में इसे खाने के अनेक फायदे हैं। यकीन मानिए अगर आप एक रेसिपी के जरिए इसे बनाते हैं, तो बच्चे भी इस लहसुन के पराठे को पसंद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो रेसिपी जिससे आप इस पराठे को बना सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में जान सकते हैं...

Garlic Paratha Recipe in winter Lahsun Ka Paratha Recipe
लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी। - फोटो : istock

पहले ये चीजें चाहिए:-

  • अगर आपको लहसुन का पराठा बनाना है, तो आपको इसके लिए सबसे पहले लहसुन की कलियां चाहिए, फिर आटा चाहिए, हरी मिर्च, घी या तेल, नमक, काली मिर्च, अजवाइन और गर्म मसाला आदि चाहिए।
Garlic Paratha Recipe in winter Lahsun Ka Paratha Recipe
लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी। - फोटो : istock

ये है लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी:-

स्टेप 1

  • लहसुन पराठा बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन छील लें और बारीक काट लें
  • फिर हरी मिर्च को धोकर बारीक काट लें
  • अब कटे हुए लहसुन और हरी मिर्च को मिलाकर उसमें नमक और अजवाइन डालें और फिर एक बार सभी को मिला लें
  • फिर आपको लहसुन की स्टफिंग तैयार करनी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Garlic Paratha Recipe in winter Lahsun Ka Paratha Recipe
लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आटा गूंथे और इसमें नमक, मिर्च, अजवाइन, गर्म मसाला और काली मिर्च पाउडर डालकर मिला लें
  • फिर आटे को 10 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें
  • फिर 10 मिनट बाद हल्का तेल लगाकर आटे को चिकना कर लें
  • अब छोटी लोई बनाएं और इन्हें थोड़ा सा बेल लें
विज्ञापन
Garlic Paratha Recipe in winter Lahsun Ka Paratha Recipe
लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी। - फोटो : Istock

स्टेप 3

  • बेलने के बाद लोई में लहसुन की स्टफिंग भरें
  • फिर आटे को बंद करके गोल टिक्की का शेप देकर रोटी शेप में बेल लें
  • इसके बाद इसे तवे पर चढ़ाएं और दोनों तरफ पकाकर घी लगाएं और फिर एक बार और पका लें
  • अब आपका लहसुन पराठा तैयार है, इसे चटनी के साथ सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed