फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूलकर भी ये 5 चीजें न खाएं पुरुष, वरना शारीरिक कमजोरी के हो सकते हैं शिकार

Fri, 10 May 2019 05:51 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 10 May 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
food that affects male fertility and sperm counts
बदलती लाइफ स्टाइल ने पुरुषों की हेल्थ पर प्रभाव डाला है। - फोटो : shutterstock

बदलती लाइफ स्टाइल का असर वैवाहिक जीवन पर भी पड़ा है। मैरिड लाइफ पर तनाव के असर ने कपल के जीवन में माता-पिता बनने की चाहत को प्रभावित किया है। खान-पान, रहन-सहन और महानगरीय जीवन की भाग-दौड़ ने पुरुषों के अंदर बांझपन को बढ़ाया है। सही डाइट ना ले पाने और पोषण की कमी के कारण पुरुषों  की प्रजनन क्षमता प्रभावित हुई है। शादी के लंबे समय बाद भी पिता बनने की चाहत पूरी नहीं होने से घर टूट रहे हैं और दांपत्य जीवन भी प्रभावित हुआ है। अगर अब तक आपको लगता है कि  बांझपन और आपकी डाइट का आपस में कोई लेना-देना नहीं है तो आइए आपको बता दें सही डाइट नहीं लेकर आप कैसे अपने वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। 


आइए जानते हैं वो 5 चीजें जो पुरुषों में बांझपन के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं। 

food that affects male fertility and sperm counts
खाली पेट ना पिएं कॉफी

कैफीन 
चाय-कॉफी का शौक आपको काफी महंगा पड़ सकता है। शायद ही आपको पता होगा कि चाय-कॉफी की चुस्की आपकी सेक्शुअल हेल्थ खराब कर रही हैं। बता दें,  दिन में 2 कप से ज्यादा चाय-कॉफी पुरुषों के प्रजनन सेल्स की हेल्थ खराब करती हैं। इससे होने वाले नुकसान से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा दिन में 2 कप ही पीएं। 

food that affects male fertility and sperm counts
erg

जंक फूड 
जंक फूड के शौकीन मर्द जान लें कि जिन चीजों में फैट और शुगर का मात्रा अधिक होती है वो पाचन तंत्र, दिल और प्रजनन सेल्स के लिए ठीक नहीं होती हैं। इस तरह का खाना खाने से आपके स्पर्म काउंट के विकास पर विपरीत असर पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
food that affects male fertility and sperm counts
soda

शुगर ड्रिंक्स 
शुगर ड्रिंक्स जैसे सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स और कार्बोहाइड्रेट ड्रिंक्स के शौकीन मर्दों के लिए  एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि एक दिन में एक से ज्यादा शुगर और कार्बोहाइड्रेट ड्रिंक्स पीने से स्पर्म क्वालिटी सीधे तौर पर प्रभावित होती है। ऐसी ड्रिंक्स शरीर में शुगर इंसुलिन रजिस्टेंट को बढ़ाकर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैदा करती हैं। जिसकी वजह से स्पर्म कम होते हैं। 

विज्ञापन
food that affects male fertility and sperm counts
डिजाइन पिक्चर

फैटी डेयरी प्रोडक्ट 
फैट से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध और चीज स्पर्म की फुरती को नुकसान पहुंचाते हैं। दिन में दो बार फैट डेयरी प्रोडक्ट लेने से यंग पुरुषों को इस तरह का नुकसान हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed