फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाय के साथ मठरी तो खूब खाई होगी, अब घर में तैयार करें बाकरवड़ी और लें इसके स्वाद का मजा

Wed, 13 Jan 2021 09:36 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 13 Jan 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
evening snacks recipe make crispy bhakarwadi
bhakarwadi - फोटो : pixabay

चाय के साथ पकौड़े वगैरह तो सभी सर्व करते हैं। वहीं हल्का-फुल्का कुछ खाना हो तो ज्यादातर लोग मठरी खाना पसंद करते हैं। वैसे ये घर में बनाने में भी काफी आसान होती है। लेकिन इस बार चाय के साथ अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो बनाए गुजरात की खस्ता बाकरवड़ी। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी खस्ता और कुरकुरी होती है। तो चलिए जानें इसे बनाने की रेसिपी।

evening snacks recipe make crispy bhakarwadi
maida - फोटो : social media
सामग्री
  • एक कप मैदा
  • दो चम्मच बेसन
  • इमली की मीठी चटनी
  • नारियल का बुरादा
  • एक चम्मच तिल
  • चीनी स्वादानुसार
  • एक चम्मच धनिया पाउडर
  • सौंफ पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • जीरा
  • हल्दी पाउडर
  • अदरक पाउडर
  • गरम मसाला
  • नमक
  • एक चुटकी अजवायन
  • तेल
evening snacks recipe make crispy bhakarwadi
flour - फोटो : pixabay
ऐसे बनाएं

बाकरवडी बनाने के लिए मैदे में दो चम्मच तेल, एक चुटकी अजवायन, थोड़ा सा नमक और दो चम्मच बेसन और थोड़ा सा पानी डालकर गूंथने के बाद थोड़ी देर के लिए ढककर रखें। वहीं नारियल के बुरादे में तिल, चीनी, धनिया पाउडर, एक चुटकी सौंफ पाउडर, एक चुटकी जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, एक चम्मच अदरक पाउडर और गरम मसाला डालकर बारीक पाउडर तैयार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
evening snacks recipe make crispy bhakarwadi
bhakarwadi - फोटो : pixabay
अब मैदे को चिकना करके छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर गोल-गोल बेलिए। बेली गई पूरी को 2 हिस्सों में काटिए। अब इस पूरी पर चटनी लगाकर फैला दें। एक छोटा चम्मच मसाला डालकर बराबर करते हुए फैलाइए। अब दूसरे भाग पर भी चटनी और मसाला फैलाएं, किनारे पर थोड़ा सा पानी लगा दें। अब इसे रोल कर चिपका दें। दोनों खुले किनारे बंद करें और रोल करते हुए थोड़ा-सा पतला और लंबा कर लें। दूसरे भाग को भी इसी तरह रोल करके तैयार करें। अब इसे आधा इंच के टुकड़ों में काटिए। टुकड़ों को प्लेट में लगा दें। अब तैयार बाकरवडी को आधा घंटे के लिए ऐसे ही खुले ही छोड़ दें। इसके बाद तेल में तलें। मजेदार बाकरवडी स्नैक्स तैयार है। इन्हें जब चाहे चाय-कॉफी के साथ ले सकते हैं। इन्हें चटनी या सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed