फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid-al-Fitr 2019: ईद के त्योहार को भरें मिठास से, ऐसे बनाएं स्वादिष्ट 'किमामी सेवइयां'

Wed, 05 Jun 2019 12:12 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 05 Jun 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
eid al fitr 2019 easy and quick special dessert recipe of kimami sewai
रमजान के पाक महीने में सब्र के 30 रोजे रखने के बाद ईद एक ऐसी रौनक के रूप में दाखिल होती है जहां प्यार, भाईचारा, अपनत्व और स्नेह बिखरा होता है। ऐसे में ईद के त्योहार पर काफी सारी तैयारियां भी करनी होंगी। त्योहार में कई सारे स्वादिष्ट पकवान भी बनाने होते हैं तो हम आपको इस खास दिन में मिठास भरने के लिए किमामी सेवई की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

 
eid al fitr 2019 easy and quick special dessert recipe of kimami sewai

किमामी सेवइयां की सामग्री
1 कप सेवइयां
1 कप खोया
1 कप चीनी
1 कप दूध
1-1/2 पानी
(जरूरत के मुताबिक) घी
 
eid al fitr 2019 easy and quick special dessert recipe of kimami sewai
1 टी स्पून इलाइची पाउडर
1 कप मखाना, टुकड़ों में कटा हुआ
1/4 कप बादाम (गार्निशिंग)
1 टेबल स्पून काजू (गार्निशिंग)
1 टेबल स्पून किशमिश (गार्निशिंग)
2 टेबल स्पून नारियल
विज्ञापन
विज्ञापन
eid al fitr 2019 easy and quick special dessert recipe of kimami sewai
किमामी सेवइयां बनाने की विधि (साभार- शेफ कलीम कुरैशी) 
-किमामी सेवई बनाने के लिए, एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और इसमें सेवई को तब तक ड्राई रोस्ट करें जब तक यह डार्क ब्राउन न हो जाए। इसे एक तरफ रख दें। स्वादिष्ट सेवई बनाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि वह ज्यादा रोस्ट न हो जाए।
-इसी पैन में घी गर्म करके नट्स और मखाने को क्रंची होने तक फ्राई कर लें। इसमें धीमी आंच पर सिर्फ 5 से 6 मिनट का ही समय लगेगा।

 
विज्ञापन
eid al fitr 2019 easy and quick special dessert recipe of kimami sewai
-5 से 6 मिनट के बाद, इसमें ड्राई फ्रूट्स को भी डालकर 2 मिनट के लिए भूनें। सबसे आखिरी में नारियल को फटाफट फ्राई करें, क्योंकि यह जल्दी जल जाता है। फ्राई की गई सामग्री को एक तरफ रख दें।
-एक गहरे पैन में चीनी, खोया, दूध और पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। गैस जलाए और एक उबाल आने तक इसे लगातार चलाते रहे। आंच को धीमा कर ले और इस सिरप को गाढ़ा होने दें और लगातार चलाते रहे, आप देखेंगे की पूरी तरह गाढ़ा हो गया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed