फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद 2019: त्योहार पर झटपट बनाएं अरब का खास मीठा पकवान 'कताएफ'

Wed, 05 Jun 2019 12:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 05 Jun 2019 12:13 PM IST
विज्ञापन
eid al fitr 2019 delicious dessert recipe of qatayef for ramadan

5 जून 2019 को ईद का जश्न मनाया जा रहा है। फिर खुशी के माहौल में मिठास के अलावा और क्या चाहिए। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ईद में बनाए जाने वाली एक ऐसे मीठे पकवान की रेसिपी, जो खासकर अरब में बनाई जाती है। इस मिठाई को कताएफ कहते हैं। 


 
eid al fitr 2019 delicious dessert recipe of qatayef for ramadan
कताएफ बनाने की सामग्री-
250 ग्राम आटा
3 छोटा चम्मच मिल्क पाउडर
पानी जरूरत के अनुसार
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
5 छोटा चम्मच बिना नमक वाला बटर
50 ग्राम चिरौंजी
1 कप रिफाइन्ड 
430 ग्राम दानेदार चीनी
1 छोटा चम्मच सूखा यीस्ट
1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
1 चुटकी नमक
50 ग्राम किशमिश
50 ग्राम अखरोट

 
eid al fitr 2019 delicious dessert recipe of qatayef for ramadan
बनाने की विधि-
-अखरोट को छोटा-छोटा काट लें। इसके बाद चिरौंजी को हल्का से भून लें। अब कढ़ाई को गर्म होने दें। इसमें चीनी, एक कप पानी और नींबू का रस डालें। जब तक चीनी पिघल न जाए इस घोल को उबलने दें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें।
-मिक्सचर उबलने लग जाए तो आंच कम कर दें। इसे कम आंच पर 10 मिनट तक पकने दें। इसे ज्यादा गाढ़ा न होने दें। पकने के बाद मिक्सचर को एक बोल में निकाल लें और ठंडा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
eid al fitr 2019 delicious dessert recipe of qatayef for ramadan
-अब एक बड़ा बोल लें और इसमें आटा, मिल्क पाउडर, बेकिंग पाउडर, यीस्ट, नमक और एक चम्मच चीनी डालें। इसमें 200 एमएल गर्म पानी डालें और मिक्स कर लें। 200 एमएल पानी और डालें, फेंटे और घोल तैयार हो जाएगा। बोल को प्लास्टिक रैप से ढक दें और 40-45 मिनट तक ऐसे ही रहन दें।
-तवा लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने दें। इस पर कुछ बूंद तेल डालें और जब गर्म हो जाए तो पेपर टॉवल से उसे पोंछ दें। अब इस पर घोल को पैनकेक जैसे गोलाकार आकार में डालें। 
 
विज्ञापन
eid al fitr 2019 delicious dessert recipe of qatayef for ramadan
-इस पैककेक को एक ही साइड से पकाएं और दूसरी तरफ जब बबल्स आने लगें तो उसे तवे से उतार लें। इन पैनकेक्स को ठंडा होने दें।
-अब एक बोल में अखरोट, किशमिश, चिरौंजी, अपनी पसंद के अन्य नट्स को डेढ़ टेबलस्पून चीनी और बटर के साथ मिक्स करें। अब एक चम्मच में इसे लेकर पैनकेक के बबल वाले हिस्से में इसे रखें और फिर उसे आधा फोल्ड करते हुए कोनों को बंद कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed