5 Types Of Biryani: ईद की बात हो रही है और बिरयानी का जिक्र न हो, ये तो हो नहीं सकता। क्योंकि ईद पर हर घर में तरह-तरह की बिरयानी बनाई जाती हैं। रमजान के बाद ईद पर तो बिरयानी के साथ-साथ मीठी सेवईं भी बनाई जाती हैं। सेवईं बनाना तो आसान होता है, लेकिन अक्सर महिलाओं को बिरयानी पकाना नहीं आता।
5 Types Of Biryani: ईद पर दोस्तों को खिलाएं 5 तरह की बिरयानी, खाकर हर कोई करेगा तारीफ
यदि आप ईद के दिन मेहमानों को खास दावत देना चाहते हैं तो पांच तरह की बिरयानी तैयार करें। इसको खाकर आपके दोस्त आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं।
मुगलाई बिरयानी
मुगलाई बिरयानी को बनाने के लिए आपको बासमती चावल – 2 कप, मुर्गा (चिकन) 500 ग्राम, दही 1 कप, क्रीम, प्याज 2 (पतला काटा हुआ), टमाटर 1 (कटे हुए), अदरक-लहसुन का पेस्ट, ड्राई- फ्रूट ढेर सारे, केसर 1 चुटकी (दूध में घोलकर), गरम मसाला 1 चम्मच, नमक, लौंग, इलायची, दालचीनी 2-3, हरा धनिया-पुदीना, घी 2 चम्मच की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को दही, क्रीम, अदरक-लहसुन का पेस्ट और गरम मसाले के साथ 30 मिनट के लिए मैरिनेट करके रख देना है, ताकि इसमें मसाले पूरी तरह से मिक्स हो जाएं।
जब तक ये रखा है तब तक चावलों को 70 प्रतिशत उबाल लें। ध्यान रखें इसमें थोड़ी सी कसर रहने दें, क्योंकि दम लगाने पर भी ये पकेंगे। अब एक कढ़ाई में घी गर्म करके उसमें मसाले डालें और प्याज को सही से भूनें। जब प्याज भुन जाए तो उसमें टमाटर मिक्स करके पकाएं। आखिर में इसमें चिकन और नमक डालें और पकने दें।
जब चिकन पक जाए तो एक अलग पतीले में बिरयानी की परतें तैयार करें। ऊपर से थोड़ा का केसर वाला दूध और धनिया डालें। आखिर में इसे 15 मिनट के लिए पैक करें और दम लगने दें। अब गरम ही परोसें। क्रीम, नट्स और सूखे मेवे मिलाने से ये बिरयानी स्वाद में हल्की मीठी होती है, जबकि मसाले और केसर गहराई और सुगंध प्रदान करते हैं।
हैदराबादी बिरयानी
इसे बनाने के लिए आपको बासमती चावल 2 कप, मटन 500 ग्राम, दही 1 कप, हरी मिर्च 4-5, प्याज 2 (कटे हुए), अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच , हरा धनिया 1 कप, मटन मसाला 1 चम्मच , लौंग,नमक, इलायची, लाल मिर्च, तेज पत्ता और घी की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने से पहले याद रखें कि हैदराबादी बिरयानी काफी तीखी होती है।
ऐसे में जब इसे बनाना हो तो सबसे पहले मटन को दही, नमक और मसालों के साथ मैरीनेट करके 2 घंटे के लिए छोड़ दें। जब तक ये मैरीनेट हो रहा है, तब तक चावलों को थोड़ा उबाल लें। अब अलग कढ़ाई में घी डालकर उसमें प्याज को भून लें। इसके बाद उसी कढ़ाई में सभी मसाले डालकर खुशबू आने तक पकाएं। जब मसाले भुन जाएं तो मटन को पकने दें। आखिर में चावल और मटन को लेयर करके डाले। कुछ देर तक इसे दम लगाने के बाद गरम ही परोसें।
लखनवी बिरयानी
इसे बनाने के लिए आपको बासमती चावल 2 कप, मटन 500 ग्राम, दही 1 कप, प्याज 2 (पतला काटा हुआ), टमाटर 1 (कटा हुआ), अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच, चाट मसाला 1 चुटकी, गर्म मसाले 1 चम्मच, केसर 1 चुटकी की जरूरत पड़ेगी।
अब बारी आती है इसे तैयार करने की तो इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले मटन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और मसालों में अच्छे से मैरीनेट करें। अब चावल को आधा पकाकर अलग रखें। इसके बाद पैन में घी गर्म करें और प्याज को ब्राउन करें। फिर टमाटर और मटन डालकर पकाएं।
अब चावल और मटन को लेयर करके डाले। ऊपर से केसर वाला दूध डालकर 10-15 मिनट तक दम पर पकाएं। लखनवी बिरयानी की ख़ासियत है कि यह सभी मसालों का स्वाद लिए होती है, लेकिन इसमें कोई भी मसाला नज़र नहीं आता है। सभी मसालों को पीसकर डाला जाता है।
शाही बिरयानी
इसे बनाने के लिए बासमती चावल 2 कप, चिकन/ मटन 500 ग्राम, दही 1 कप, काजू-बादाम ¼ कप, गरम मसाला 1 चम्मच, दूध 1 कप, केसर – 1 चुटकी, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी 3-4, घी 3 चम्मच, हरा धनिया की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले चिकन या मटन को दही, गरम मसाला और मसालों के साथ 2-3 घंटे मैरीनेट करें।
अब चावलों को कढ़ाई में घी गर्म करके काजू-बादाम और मसाले डालकर भूनें। फिर मैरीनेट किया हुआ चिकन डालकर पकाएं। अब चावल और मांस को लेयर करके डालें। ऊपर से केसर वाला दूध और हरा धनिया डालकर 15 मिनट तक दम पर पकाएं। इसे भी आप गरम परोस सकती हैं।