{"_id":"5b2227034f1c1bf76e8b8015","slug":"eid-2018-kimami-sewai-delicious-reciepe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद पर बनाएं किमामी सेवइयां, मेहमान हो जाएंगे खुश, बनाने का तरीका भी बेहद आसान","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
ईद पर बनाएं किमामी सेवइयां, मेहमान हो जाएंगे खुश, बनाने का तरीका भी बेहद आसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
eid 2018 kimami sewai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद का मौका हो और बात सेवई की न हो तो यह कुछ हजम नहीं होता। इस बार ईद पर आपका मजा दोगुना करने के लिए आपको बताते हैं किमामी सेवाईयां बनाने की रेसिपी। वैसे तो यह लखनऊ में मशहूर है, लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि आपके मेहमान भी आपसे इसकी रेसिपी पूछेंगे। फिर देर किस बात की आइए जानते हैं कि कैसे बनाएं किमामी सेवाइयां।
eid 2018 kimami sewai
सामग्री
-100 ग्राम सेवई
-1 कप घी
-1 कप चीनी
-3 कप दूध
-एक चुटकी केसर
-10 कटे हुए बादाम
-10 कटे हुए पिस्ता
-5-6 इलायची
-4-5 लौंग
-100 ग्राम सेवई
-1 कप घी
-1 कप चीनी
-3 कप दूध
-एक चुटकी केसर
-10 कटे हुए बादाम
-10 कटे हुए पिस्ता
-5-6 इलायची
-4-5 लौंग
eid 2018 kimami sewai
किमामी सेवाइयां बनाने की विधि
सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करें। घी गर्म हो जाने के बाद इलायची और लौंग डाल कर उन्हें हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें। इन्हें निकालने के बाद उसी तेल में 5 से 6 मिनट तक सेवई को भून लें। अब एक दूसरी कढ़ाई में दो कप पानी में चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें। जब आपकी चाशनी तैयार हो जाए इसमें सेवई और दूध डाल दे। अब इसे पकने के लिए छोड़ दें। इसे तब तक पकाते रहें जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए। दूध के गाढ़ा हो जाने के बाद गैस बंद कर दे।
इसे आप सर्विंग बाउल में निकाल कर लौंग, बादाम, पिस्ते और इलायची से गार्निश करें। आपकी किमामी सेवाइयां तैयार है। अब आप इसे अपने मेहमानों को सर्व कर सकती हैं।