फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने बच्चों के लिए आज ही घर पर बनाएं पान कुल्फी, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

Wed, 13 Jun 2018 05:14 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
delicious paan kulfi reciepe
paan kulfi
गर्मियों में कुल्फी खाने का मजा ही कुछ अलग है। सिर्फ इसका नाम सुनते ही आपको ठंडक महसूस होने लगती है। तो अगर आपको बच्चे भी रोजाना कुल्फी की जिद करते हैं और बाजार जाकर खाते हैं तो अब आप उन्हें पान कुल्फी बनाकर खिलाएं। वह पक्का बाहर की कुल्फी ही खाना भूल जाएंगे। आइए जानिए इसे बनाने की रेसिपी...
delicious paan kulfi reciepe
paan kulfi
सामग्री 
कंडेस्ड मिल्क- ½ कप
गाढ़ी क्रीम- ¾ कप 
फुल क्रीम मिल्क- ½ कप 
खजूर (बारीक कटे हुए)- 2 टेबलस्पून
पान पत्ते- 3 
पिस्ता (बारीक कटे हुए)- 1 टेबलस्पून
बादाम (बारीक कटे हुए)- 1 टेबलस्पून
काजू (बारीक कटे हुए)- 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर- ¼ टीस्पून
सौंफ- 1 टीस्पून  
ग्रीन फूड कलर- 2 बूंद
delicious paan kulfi reciepe
paan kulfi
विधि
-पान कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाऊल लें और इसमें गाढ़ी क्रीम डाल कर 1 मिनट तक ब्लेंड कर उसे गाढ़ा करें।
-इसके बाद अब आप इसमें कंडेस्ड मिल्क और फुल क्रीम मिल्क डाल कर दोबारा ब्लेंड करें
-अब आप पान के पत्तों को बारीक काट लें और इसे भी मिक्स कर दें।
-अब बादाम, पिस्ता, खजूर, काजू, सौंफ, इलायची पाउडर और ग्रीन फूड कलर डाल कर अच्छी तरह मिलाएं
-पान कुल्फी का मिश्रण तैयार हैं। अब आप मटका कप में इसे भरकर फ्रिजर में 8 घंटे तक इसे जमने के लिए रख दें
-आपकी पान कुल्फी बन कर तैयार है। अब आप इसे अपने परिवार वालों को पिस्ते के साथ गार्निश करके सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed