फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना तेल में बनीं सेहत से भरपूर फिश की ऐसी डिश, जिसका स्वाद ला देगा मुंह में पानी

Tue, 15 Dec 2020 09:11 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 15 Dec 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
easy fish curry recipe cook without oil
fish

मीट में ढेर सारा प्रोटीन और कैलोरी होती है। लेकिन अगर आप कैलोरी कम और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा लेना चाहते हैं तो सबसे अच्छा विकल्प फिश का होता है। वैसे भी फिश में विटामिन ए के साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। जो दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन किसी भी तरह के नॉनवेज खाने को बनाने में तेल की मात्रा कम कर पकाना मुश्किल होता है। लेकिन आज हम लेकर आए हैं कम तेल में बनी फिश करी, जिसका स्वाद हर किसी की जुबान पर बस जाएगा। तो चलिए जानें इसे बनाने की आसान सी रेसिपी।

easy fish curry recipe cook without oil
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फिश करी बनाने की सामग्री

इस फिश करी को बनाने के लिए साउथ इंडियन स्टाइल की कुकिंग की गई है। जिसकी मदद से इसे स्वादिष्ट और लाजवाब बनाया गया है। एक साबुत फिश (किसी भी प्रजाति की), एक कप नारियल, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च, दो से तीन प्याज, करी पत्ता, हरी मिर्च, दो टमाटर, दो से तीन इमली, नींबू का रस एक चम्मच।

easy fish curry recipe cook without oil
fish
बनाने की विधि

सबसे पहले इमली को भिगोकर रख दें। इसके बाद हरी मिर्च, टमाटर और प्याज को छीलकर अलग रख दें। अब नारियल, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और काली मिर्च का पेस्ट बना लें। भीगी हुई इमली का गूदा निकाल कर अलग रख दें। एक पैन में प्याज के साथ नारियल के पेस्ट और इमली के पानी को उबाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
easy fish curry recipe cook without oil
Fish

अब इस उबलते हुए पेस्ट में फिश और करी पत्ता भी मिला दें। इस पेस्ट को जिसमें फिश उबलने के लिए रखी गई है अच्छे से मिलाकर दस मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। जब फिश अच्छे से पक जाए तो इसे आंच से उतारकर गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ सर्व करें। तैयार है आपकी स्वादिष्ट फिश करी। इसका स्वाद हर किसी की जुबान पर रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed