{"_id":"69291cd88d0393a67408bc34","slug":"easy-brownie-recipe-without-maida-to-make-at-home-bina-maida-ghar-me-brownie-kaise-banaen-2025-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Easy Brownie Recipe: बिना मैदे के तैयार करें ब्राउनी, आसान है इसे बनाने का तरीका","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Easy Brownie Recipe: बिना मैदे के तैयार करें ब्राउनी, आसान है इसे बनाने का तरीका
Fri, 28 Nov 2025 10:29 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:29 AM IST
सार
Easy Brownie Recipe Without Maida: अगर आप भी बिना मैदे के ब्राउनी घर पर बनाना चाहते हैं तो यहां उसकी सबसे आसान रेसिपी दी जा रही है।
विज्ञापन
बिना मैदे के तैयार करें ब्राउनी, आसान है इसे बनाने का तरीका
- फोटो : instagram
Easy Brownie Recipe Without Maida: ज्यादातर हर किसी को ब्राउनी पसंद होती है, लेकिन अगर उसमें मैदा होने की वजह से लोग उसका सेवन ज्यादा नहीं करते। ऐसे में आपके लिए बिना मैदे की ब्राउनी एकदम परफेक्ट विकल्प है। ये ब्राउनी न सिर्फ खाने में बेहद मुलायम होती है, बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान है।
बिना मैदे की ब्राउनी बनाने की विधि
- फोटो : instagram
बिना मैदे की ब्राउनी बनाने की विधि
- 1 कप पिघली हुई डार्क चॉकलेट
- ½ कप कोको पाउडर
- ½ कप चीनी
- 3 अंडे ( वेज विकल्प: ½ कप दही)
- ¼ कप मक्खन
- 1 टीस्पून वनीला एसेंस
- एक चुटकी नमक
- ½ कप पिसे हुए ओट्स आटा
विधि
- फोटो : instagram
विधि
अगर आप घर पर ही बिना मैदे की ब्राउनी बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले तो ओवन को 180°C पर प्रीहीट कर लें। इसके बाद एक बाउल में पिघली चॉकलेट और मक्खन मिलाएं। अब उसमें चीनी, अंडे/दही और वनीला डालकर अच्छी तरह फेंटें।

इसके बाद पिसे ओट्स, कोको पाउडर और नमक मिलाकर स्मूद बैटर तैयार करें। बैटर को ग्रीस की हुई ट्रे में डालें और 20–25 मिनट बेक करें। ठंडा होने पर काटकर सर्व करें; आपकी हेल्दी, फज़्जी ब्राउनी तैयार है। इसे आप कितनी भा खा सकते हैं, क्योंकि इसमें मैदा नहीं है।
विज्ञापन
ब्राउनी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
- फोटो : instagram
ब्राउनी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
1. सही विकल्प चुनें
बिना मैदे की ब्राउनी में टेक्सचर पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप मैदे की जगह क्या इस्तेमाल कर रहे हैं। ओट्स पाउडर ब्राउनी को हल्का और स्पंजी बनाता है, जबकि बादाम का आटा उसे रिच और थोड़ी फज़्जी बनावट देता है। इसलिए किसी एक को चुनें और उसे बारीक पाउडर रूप में इस्तेमाल करें।