फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Easy Breakfast Recipe: दाल-चावल नहीं, इस बार पोहे से तैयार करें स्वादिष्ट इडली

Fri, 25 Oct 2024 09:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 25 Oct 2024 09:06 AM IST
सार

अगर आप दाल-चावल से बनी इडली खाकर बोर हो गए हैं, तो हम इस लेख में आपको पोहे से स्वादिष्ट इडली बनाना सिखाएंगे। 

विज्ञापन
Easy Breakfast Recipe poha se idli kaise banaye in hindi
पोहे से तैयार करें स्वादिष्ट इडली - फोटो : instagram

Easy Breakfast Recipe: दक्षिण भारत के खाने का स्वाद पूरे देश में फैला हुआ है। जब भी हेल्दी खाने का जिक्र होता है तो उसमें दक्षिण भारत के खाने को लोग प्राथमिकता देते हैं। खासतौर पर इडली और डोसा तो ज्यादातर लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। बड़े-बड़े सिलेब्रिटी भी नाश्ते में डोसा या इडली खाना पसंद करते हैं। इसे बनाना जितना आसान है, उतना ही ये खाने में स्वादिष्ट लगती है।



अगर इसे पारंपरिक तरह से बनाया जाए तो इसके लिए आपको उड़द की दाल और चावल की जरूरत पड़ेगी, लेकिन अगर आप इंस्टेंट इडली बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप पोहा इस्तेमाल करके इडली तैयार कर सकते हैं। पोहे की इडली बनाना भी काफी आसान है, बल्कि ये दाल-चावल की इडली से सरल पड़ेगी। ऐसे में आज के लेख में हम आपको घर पर स्वादिष्ट पोहे की इडली बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। ताकि आप आप भी इसका स्वाद ले सकें। 

Easy Breakfast Recipe poha se idli kaise banaye in hindi
पोहे से तैयार करें स्वादिष्ट इडली - फोटो : iStock

पोहे से इडली बनाने का सामान

  • पोहा - 1 कप
  • सूजी  - 1 कप
  • दही - 1 कप
  • नमक - स्वादानुसार
  • ईनो - 1 छोटा चम्मच
  • तेल ( सांचे में लगाने के लिए )
Easy Breakfast Recipe poha se idli kaise banaye in hindi
पोहे से तैयार करें स्वादिष्ट इडली - फोटो : instagram

विधि 

पोहे से इडली बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को अच्छे से धो लें और लगभग 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे पानी से निकालकर पोहे को पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। पोहे का पेस्ट तैयार करने के बाद एक बड़े बर्तन में इसे लेकर इसमें सूजी और दही को मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें। अगर ये ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Easy Breakfast Recipe poha se idli kaise banaye in hindi
पोहे से तैयार करें स्वादिष्ट इडली - फोटो : instagram

इस बैटर को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए। 20 मिनट के बाद बैटर में नमक मिलाएं। अब इडली स्टीमर को तैयार करें। स्टीमर में पानी भरके इसे गैस पर चढ़ा दें, ताकि पानी खौल जाए। इसके साथ ही इडली के सांचे में हल्का-हल्का तेल लगाएं। 

विज्ञापन
Easy Breakfast Recipe poha se idli kaise banaye in hindi
पोहे से तैयार करें स्वादिष्ट इडली - फोटो : instagram

जब आप इडली स्टीमर तैयार कर लें और पानी उबलने लगे, तब बैटर में ईनो डालें और तुरंत अच्छे से मिलाएं। ईनो डालने के बाद बैटर फूलने लगेगा। अब इडली के हर सांचे में बैटर डालें, लेकिन ध्यान रखें कि सांचे को पूरी तरह से न भरें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed