फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों का लंच हो या संडे ब्रंच, सिर्फ आधे घंटे में 'चीज वेजिटेबल डोसा' बनाकर जीत लें सबका दिल

Sat, 08 Jun 2019 01:08 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 08 Jun 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
easy and quick homemade vegetable cheese dosa recipe for sunday brunch

खाना ऐसा होना चाहिए जिससे स्वास्थ्य से समझौता भी ना हो और दिल भी खुश हो जाए। अक्सर स्वास्थ्य को ताक पर रख कर दिल खुश करने के लिए लोग बाहर जाकर खाना पसंद करते हैं। खुद के साथ ऐसा समझौता क्यों करना जो आपको महंगा पड़ जाए। आज हम आपको एक ऐसी स्वादिष्ट और मूड फ्रेश कर देने वाली रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप कहीं भी, कभी भी और किसी को भी परोस सकते हैं। महज आधे घंटे में तैयार होने वाला 'वेजिटेबल चीज डोसा' बनाकर आप संडे का ब्रंच, बच्चे का लंच और दोस्तों के साथ फन मजेदार बना सकते हैं।   

easy and quick homemade vegetable cheese dosa recipe for sunday brunch
वेजिटेबल चीज डोसा के लिए सामग्री 
200 ग्राम डोसा बैटर
50 ग्राम कटा हुआ प्याज
4 चम्मच चीज़ स्प्रेड
70 ग्राम शिमला मिर्च
70 ग्राम कटा हुआ गाजर
रिफाइंड आयल
 
easy and quick homemade vegetable cheese dosa recipe for sunday brunch
वेजिटेबल चीज डोसा बनाने की विधि

-इस स्वादिष्ट डोसा रेसिपी को बनाने के लिए, एक नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें। जब पैन पर्याप्त गर्म हो जाए, तो डोसा बैटर को डालें और इसे बाहर की दिशा में फैलाएं। डोसा के किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें।
-इस बीच, एक और पैन लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें। इसे मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद पैन में कटी शिमला मिर्च, हरी प्याज और गाजर डालें। सब्जियों के मिश्रण को अच्छे से पका लें फिर डोसे के बीच में फैला दें। फिर सब्जियों के ऊपर क्रीमी चीज़ स्प्रेड डालें।
-इसे रोल करें दो टुकड़ों में काट लें। वेजिटेबल चीज़ डोसा को सर्विंग प्लेट में निकालें और अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें। आप इसे चाय या कॉफी के साथ नाश्ते के रूप में भी परोस सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed