फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है चाय पीना: स्टडी

Mon, 21 Oct 2019 05:45 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 21 Oct 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
drinking tea improve brain health and cognitive skills says study
- फोटो : pexels

भारत में चाय पीने वालो की संख्या सबसे ज्यादा है और ये बात भी सच है दुनिया में चाय पीने वालो की संख्या बढ़ने का श्रेय भी भारत को ही जाता है। चाय के मामले में धनी भारत में काफी तरह की चाय मिलती है। ऐसे में चाय के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। भारत में हर किसी के पास अपनी अलग चाय बनाने का एक अनूठा तरीका हो सकता है जैसे कि चाय में अदरक और इलायची हो, कम दूध, ज्यादा दूध। अब एक नए अध्ययन का में यह सुझाव दिया गया है कि नियमित रूप से चाय का सेवन करना न केवल एनर्जी बूस्ट करने बल्कि तनावमुक्त, संज्ञानात्मक कौशल और मस्तिष्क के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

drinking tea improve brain health and cognitive skills says study
जर्नल इम्पैक्ट जर्नल्स (एलएलसी) में प्रकाशित एक अध्ययन के परिणामों के अनुसार, चाय के अलग-अलग तत्व संज्ञानात्मक क्षमताओं को बनाए रखने और संज्ञानात्मक गिरावट को रोकने में मदद करते हैं।
drinking tea improve brain health and cognitive skills says study
चाय पीने के स्वास्थ्य लाभ 
  • चाय चाहे काली चाय हो या ग्रीन चाय या किसी और फ्लेवर की, सभी चाय में एंटीऑक्सीोडेंट्स, एंटी कैटेचिन्स और पोलीफेनॉल्स तत्व होते है जो हमारे शरीर को सकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं।
  • ग्रीन टी मूत्राशय, स्तन, फेफड़े, पेट, अग्नाशय के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है और कोलोरेक्टल कैंसर के विकास की रोकथाम में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
drinking tea improve brain health and cognitive skills says study
- फोटो : social media
  • काली चाय में सबसे ज्यादा कैफीन पाया जाता है। अध्ययनों से पता चला है कि काली चाय सिगरेट के धुएं के संपर्क में आने की वजह से फेफड़ों को नुकसान पहुंचने से रक्षा करती है। यह स्ट्रोक का खतरा भी कम करती है।
  • चाय पीने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण से लड़ने में बहुत मदद मिलती है। थियोफिलाइन चाय में मौजूद एक यौगिक है जो मांसपेशियों को आराम देता है। यह हृदय गति के लिए भी फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर में सुधार करने में भी लाभदायक है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed