त्योहार का समय आते ही घर में मिठाई आने लगती हैं। खासतौर पर दिवाली का समय ही कुछ ऐसा होता है। जिसमे मिठाईयों को हर कोई जमकर खाता है। लेकिन शुगर के मरीजों को मिठाईयां खाने की मनाही होती है। ऐसे में उनके मुंह में मिठास नहीं घुल पाती। लेकिन इस दिवाली आप घऱ में ही शुगर फ्री मिठाई बनाकर तैयार कर सकती हैं। जिसे सबके साथ डायबिटीज के मरीज भी आराम से खा सकते हैं। अंजीर को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। साथ ही इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें अंजीर की बर्फी, जिसे शुगर के मरीज भी आराम से खा सकते हैं।
Diwali Special Sweet 2022: घर में बनाएं ये शुगर फ्री मिठाई, डायबिटीज मरीजों का भी मुंह होगा मीठा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन