फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2021: धनतेरस की रात ऐसे करें अपना डिनर तैयार, ये रही आसान रेसिपी

Tue, 02 Nov 2021 12:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 02 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Special Dinner With kashmiri dum aloo recipe in hindi
धनतेरस 2021 डिनर रेसिपी - फोटो : Istock

त्योहार में पूजा, मस्ती के अलावा सबसे जरूरी होता है लजीज खाना। त्योहारों में तरह तरह के लजीज पकवान खाने में बनाए जाते हैं। मिठाई, स्नैक्स के साथ ही लंच और डिनर में भी रूटीन खाने से अलग कुछ खास डिश तैयार की जाती है। 2 नवंबर को धनतेरस है। इसी दिन से पांच दिनों के दीपों के पर्व की शुरुआत होती है। ऐसे में धनतेरस में धन कुबेर की पूजा के लिए मिठाई, स्नैक्स के अलावा डिनर भी कुछ खास बनना चाहिए। इस धनतेरस की रात आप डिनर में खास रेसिपी से स्वादिष्ट खाना तैयार कीजिये, ताकि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाये। इस धनतेरस में आप कश्मीरी दम आलू बना सकतीं है। कश्मीरी दम आलू के साथ रोटी, पराठा या नान बना सकते हैं। प्लेन या जीरा राइस भी दम आलू के साथ खाने में स्वादिष्ट लगेगा। साथ में रायता या दही बड़े बनाएं। चलिये जानते हैं कि इस धनतेरस की रात डिनर में खास दम आलू बनाने की आसान रेसिपी।

Dhanteras 2021 Special Dinner With kashmiri dum aloo recipe in hindi
धनतेरस 2021 डिनर रेसिपी - फोटो : Istock

कश्मीरी दम आलू बनाने की सामग्री

छोटे उबले आलू, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, काजू, हरा धनिया, तेल, जीरा, हींग, दालचीनी, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी, नमक।

Dhanteras 2021 Special Dinner With kashmiri dum aloo recipe in hindi
धनतेरस 2021 डिनर रेसिपी - फोटो : Istock

कश्मीरी दम आलू की रेसिपी

स्टेप 1- कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले छोटे आलू को कुकर में एक सीटी आने तक उबाल लें। इन्हें ज्यादा नहीं उबालना है। फिर आलू को छील कर उसमें छेड कर लीजिए।

स्टेप 2- तब तक दूसरी तरफ टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और काजू का पेस्ट बना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Special Dinner With kashmiri dum aloo recipe in hindi
धनतेरस 2021 डिनर रेसिपी - फोटो : iStock

स्टेप 3- अब उबले आलू में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर मिक्स कर लें।

स्टेप 4- एक पैन में तेल गरम करके आलू को क्रिस्पी ब्राउन होने तक तल लें।

स्टेप 5- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। फिर उस में जीरा, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची के दाने डाल कर हल्का भून लें। हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डाल कर भून लें।

विज्ञापन
Dhanteras 2021 Special Dinner With kashmiri dum aloo recipe in hindi
धनतेरस 2021 डिनर रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 6- फिर भुने मसाले में टमाटर का पेस्ट और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से तब तक भूने जब तक मसाले से तेल अलग न होने लगे।

स्टेप 7- मसाले में एक कप पानी मिला लें। इस ग्रेवी में गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डाल कर मिला लें। अब फ्राई आलू को डालकर मिक्स कर लें।

स्टेप 8-सब्जी को 4 से 5 मिनट धीमी आंच पर ढक कर पकाएं। आपके कश्मीरी दम आलू बनकर तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed