फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traditional Satvik Thali: देव दीपावली के मौके पर तैयार करें ये खास सात्विक थाली

Mon, 03 Nov 2025 10:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Nov 2025 10:25 AM IST
सार

Dev Deepawali 2025 Special Traditional Satvik Thali: देव दीपावली के मौके पर अगर आप सात्विक थाली तैयार करने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Dev Deepawali 2025 Special recipe Traditional Satvik Thali Ideas for a Pure Festive Meal
देव दीपावली के मौके पर तैयार करें ये खास सात्विक थाली - फोटो : Adobe stock
 Dev Deepawali 2025 Special Traditional Satvik Thali: देव दीपावली का पावन पर्व भक्ति, रोशनी और स्वाद का अद्भुत संगम होता है। इस खास अवसर पर जब पूरा काशी दीपों से जगमगाता है, तब घरों में सात्विक भोजन की सुगंध भी वातावरण को पवित्र बना देती है। सात्विक थाली सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव मानी जाती है जिसमें शरीर और मन दोनों को शुद्ध करने वाले व्यंजन शामिल होते हैं।


इस थाली में प्याज-लहसुन रहित, हल्के मसालों से बने व्यंजन परोसे जाते हैं जो पाचन के लिए लाभकारी और स्वाद में लाजवाब होते हैं। अगर आप इस देव दीपावली पर सात्विक थाली तैयार करने का सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ पारंपरिक और पौष्टिक विकल्प लेकर आए हैं जो आपके घर के पर्व को और भी खास बना देंगे।

 
Dev Deepawali 2025 Special recipe Traditional Satvik Thali Ideas for a Pure Festive Meal
पूड़ी रेसिपी - फोटो : Instagram
पूड़ी रेसिपी

इस थाली के लिए आपको पूड़ी तैयार करनी है। पूड़ी बनाने के लिए आटे में नमक मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें। अब इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। आटे की छोटी लोइयां बनाकर पूड़ी बेल लें। गरम तेल में दोनों तरफ से सुनहरी होने तक तलें।

 
Dev Deepawali 2025 Special recipe Traditional Satvik Thali Ideas for a Pure Festive Meal
आलू-टमाटर की सब्जी - फोटो : instagram
आलू-टमाटर की सब्जी

ध्यान रखें कि ये सब्जी बिना प्याज लहसुन के बनेगी। ऐसे में इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो तेल गरम करें, उसमें जीरा तड़काएं। इसके बाद इसमें टमाटर और मिर्च डालकर पकाएं जब तक मसाला छूटने लगे। आलू मैश कर डालें और नमक, गरम मसाला, हल्का सा चाट मसाला डालकर एक साथ मिलाएं। थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। आखिर में इसमें ऊपर हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Deepawali 2025 Special recipe Traditional Satvik Thali Ideas for a Pure Festive Meal
कद्दू की सब्जी - फोटो : Adobe Stock
कद्दू की सब्जी

अपनी वेज थाली के लिए खट्टा-मीठा कद्दू तैयार करें। उसके लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम कर जीरा तड़काएं। इसके बाद इसमें कद्दू और हल्दी, धनिया पाउडर, नमक डालें, थोड़ा पानी डालकर ढक दें। जब कद्दू नरम हो जाए, तब गुड़ और अमचूर डालकर 2 मिनट पकाएं। बस कद्दू तैयार है।

 
विज्ञापन
Dev Deepawali 2025 Special recipe Traditional Satvik Thali Ideas for a Pure Festive Meal
रायता - फोटो : freepik.com
रायता

वेज थाली में रायता अवश्य बनाएं। इसके लिए सबसे पहले तो दही फेंटें और उसमें नमक व जीरा पाउडर मिलाएं। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालकर मिक्स करें। चाहें तो ऊपर से इसमें हल्का हरा धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें।  रायते के साथ-साथ अपनी थाली में पापड़ और सलाद भी अवश्य रखें। बस इस थाली में आपको प्याज नहीं रखना है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed