दूध और केला साथ में लेना अच्छा है या बुरा? यह प्रश्न हमेशा लोगों को परेशान करता आया है। कुछ लोग बोलते है कि यह एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है तो वहीं कुछ लोग इनका साथ में सेवन करना हानिकारक बताते हैं। इस बारे में जब हमने तमाम डाइटिशियन्स से बात की तो जानें क्या था उनका जवाब...
डाइटिशियन प्रियंका सोनी ने बताया, हम किसी को भी इस कॉम्बिनेशन की सलाह नहीं देते, क्योंकि यह हमारी शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है। अगर आप फिर भी दोनों का सेवन करना चाहते हैं तो आप पहले दूध पी सकते हैं और इसके 20 मिनट बाद आप केले खा सकते हैं।
आयुर्वेद में भी इस बात का जिक्र है कि दूध और केले के कॉम्बिनेशन से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन न करें। बेहतर होगा कि पहले आप दूध पी लें, फिर 20 से 25 मिनट बाद केला खाएं। आगे की स्लाइड्स में जानें इनसे होने वाले नुकसान...
इस कॉम्बिनेशन से होने वाले नुकसान
-केले और दूध के एक साथ सेवन से शरीर में ऐसे टॉक्सिंस पैदा होते हैं, जिनसे एलर्जी होने की संभावना बनी रहती है।
-अस्थमा के रोगियों के लिए केले और दूध का एक साथ सेवन करना बेहद नुकसानदायक होता है, क्योंकि इससे कफ बनती है जो उन्हें सांस लेने में परेशानी पैदा कर सकता है।
-केले और दूध को एक साथ मिक्स करने से इनमें मौजूद गुण नष्ट हो जाते हैं। इतना ही नहीं यह कॉम्बिनेशन आपकी पाचन क्रिया को खराब कर सकता है। इसके अलावा आपकी आंतो को नुकसान पहुंचा सकता है।