फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   deepika padukone epic reaction on parantha thali on her name

यहां बिकते हैं दीपिका पादुकोण के नाम से पराठे, जरूर चखना चाहेंगे रणवीर सिंह

Wed, 02 Jan 2019 06:07 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 02 Jan 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone epic reaction on parantha thali on her name
deepika padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के फैंस सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं। यहां तक कि अलग-अलग देश में उनके नाम के फैन क्लब चलाए जाते हैं। फेसबुक और इंस्टा पर भी उनके फैन पेज से आप सभी अच्छे से वाकिफ होंगे, लेकिन यह तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि उनके नाम का पराठा और डोसा कहीं मिलता होगा।
विज्ञापन

इन दिनों सोशल मीडिया पर दो मेन्यू कार्ड काफी वायरल हो रहे हैं। इनमें एक पुणे का रेस्टोरेंट हैं, जहां दीपिका पादुकोण के नाम की पराठा थाली मिल रही है। मेन्यू कार्ड में थाली का नाम 'दीपिका पादुकोण पराठा थाली' लिखा है, जिसका रेट 600 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, इस रेस्टोरेंट का पूरा मेन्यू ही खास है क्योंकि इसमें सभी थाली के नाम सेलेब्स के नाम पर हैं। इनमें सनी देओल पराठा थाली, भगत सिंह पराठा थाली, अक्षय कुमार पराठा थाली, युवराज सिंह पराठा थाली, सचिन तेंदुलकर पराठा थाली, दारा सिंह पराठा थाली इंडियाज बिगेस्ट पराठा, यो यो हनी सिंह पराठा थाली, बाहुबली पराठा थाली, माधुरी दीक्षित पराठा थाली, द कुंभकरण पराठा थाली, अक्षय कुमार पराठा थाली शामिल हैं।
विज्ञापन

एक यूजर ने ट्विटर पर रेस्टोरेंट के मेन्यू का फोटो दीपिका के नाम वाले पराठे को हाईलाइट कर दीपिका को टैग कर पोस्ट किया। यह ट्वीट जब दीपिका की नजरों में पड़ा तो उन्होंने Laughing इमोजी के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर इस मेन्यू को शेयर किया है।
 


 

वहीं, दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें अमेरिका के टेक्सास में ऑस्टिन प्रांत में डोसा लैब्स नाम के रेस्टोरेंट का मेन्यू है। इस रेस्टोरेंट के मेन्यू में कई तरह की वेरायटी है, जिसमें एक दीपिका पादुकोण के नाम से बेचा जा रहा है। बता दें, दीपिका नाम के इस डोसे की खासियत यह है कि इसमें सबसे ज्यादा तीखी मिर्च गोस्ट चिली और आलू मिक्स का स्वाद मिलता है। इसकी कीमत मेन्यू में 10 डॉलर लिखी गई है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed