How to Make Crispy Corn At Home Step By Step Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही कुछ गरमागरम और चटपटा खाने का मन तो हर किसी का करता है। ऐसे में अगर आप भी शाम की चाय के साथ कुछ स्वादिष्ट और कुरकुरा स्नैक ट्राय करना चाहते हैं, तो
क्रिस्पी कॉर्न आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।
बाहर से क्रंची और अंदर से सॉफ्ट ये स्नैक हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। खास बात ये है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसे बनाने के लिए आपको बस कुछ बेसिक सामग्री चाहिए होगी। तो बस आलस छोड़िए और इसे तैयार करके सर्दियों की शाम में गरमा-गरम चाय के साथ इसे परोसें।
2 of 6
क्रिस्पी कॉर्न बनाने का सामान
- फोटो : instagram
क्रिस्पी कॉर्न बनाने का सामान
- 1 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न
- 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 1 बड़ा चम्मच मैदा
- नमक स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नींबू रस
- बारीक कटा प्याज, धनिया पत्ती
- तेल
विधि
क्रिस्पी कॉर्न तभी स्वादिष्ट बनता है, जब इसे सही विधि से तैयार किया जाए। इसके लिए सबसे पहले तो स्वीट कॉर्न को उबालना है। कॉर्न उबालने के लिए सबसे पहले एक पतीले में थोड़ा सा नमक डालकर समें कॉर्न डालें।
जब ये उबल जााएं तो उबले हुए कॉर्न को कपड़े से सुखाकर एक बाउल में रखें। जब इसका पानी पूरी तरह से सूख जाए तो इसमें कॉर्न फ्लोर, मैदा और थोड़ा नमक मिलाएं, ताकि दाने हल्के कोट हो जाएं।
अब बारी आती कॉर्न को फ्राई करने की तो उसके लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें और कॉर्न को सुनहरा होने तक फ्राई करें। सुनहरा फ्राई होने के बाद टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।