चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस से आज दुनिया के कई देश परेशान हैं। इस वायरस का कोई इलाज न होने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इसके चेन को तोड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाया जा रहा है। इस वजह से भारत सरकार ने भी पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। लेकिन इसी दौरान आपकी एक छोटी सी लापरवाही बड़े खतरे को जन्म दे सकती है। एक बड़े आर्थिक रिस्क को उठाकर सरकार ने 21 दिन के लॉकडाउन का फैसला लिया है। इतना ही नहीं जरूरी समानों की आपूर्ति के लिए राज्य सरकारों ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इसके साथ ही रोजमर्रा की जरूरत वाली दुकानों को भी खुला रखने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप बाहर से किसी सामान के साथ घर में कोरोना वायरस न लेकर आ जाएं। इस चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको सुरक्षित रहने के कुछ टिप्स बताएंगे...
कहीं राशन, दूध और ब्रेड के साथ घर नहीं ला रहे कोरोना? जानिए कैसे रहें सुरक्षित
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन