फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: बिना अंडे के इस तरह तैयार करें क्रिसमस स्पेशल प्लम केक

Thu, 23 Dec 2021 09:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 23 Dec 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
christmas 2021 bake plum cake recipe without egg
cake - फोटो : social media

क्रिसमस का सेलिब्रेशन हो और केक ना हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। क्रिसमस की तैयारियों में केक सबसे जरूरी होता है। ऐसे में बाहर से लाने के बजाय घर में ही केक तैयार किया जाए। प्लम केक इस मौके पर जरूर बनता है। जिसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है। अगर आप बिना अंडे के ये केक बनाना चाहती हैं तो ये रही इसकी आसान सी रेसिपी। जिसकी मदद से स्वादिष्ट केक बनकर तैयार हो जाएगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं एगलेस प्लम केक। 

christmas 2021 bake plum cake recipe without egg
cake - फोटो : Pixabay

प्लम केक बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स की होती है। सौ ग्राम खजूर, सौ ग्राम किशमिश, पचास ग्राम टूटी-फ्रूटी, दो सौ ग्राम मिक्स्ड बेरी, ऑरेंज जूस या फिर एप्पल जूस। 

christmas 2021 bake plum cake recipe without egg
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केक बनाने के लिए 250 ग्राम बटर, 300 ग्राम ब्राउन शुगर या फिर पिसी चीनी, 50 ग्राम तेल, 130 ग्राम दही, 300 ग्राम मैदा, 50 ग्राम बादाम का पाउडर, एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा, एक चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चौथाई चम्मच नमक, एक चौथाई दालचीनी पाउडर, 

विज्ञापन
विज्ञापन
christmas 2021 bake plum cake recipe without egg
maida - फोटो : social media
केक बनाने के लिए सबसे पहले सारे तरीके के ड्राई फ्रूट्स को एक रात पहले ही एप्पल या फिर ऑरेंज जूस में भिगोकर रख दें। 

एक बड़े बाउल में बटर और चीनी को लेकर अच्छी तरीके से फेंट लें। इसे तब तक फेंटे जब तक कि ये क्रीमी ना हो जाए। अब इसमे तेल और दही मिलाकर अच्छी तरीके से फेंटे। अब इस केक के मिक्सचर में मैदा मिला लें। साथ में बादाम का पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक मिलाएं। 

विज्ञापन
christmas 2021 bake plum cake recipe without egg
cake - फोटो : Pixabay

अब चम्मच की मदद से इसे अच्छी तरीके से मिक्स करें। अब इस बैटर में सारे ड्राई फ्रूट्स को मिला दें। साथ में काजू, पिस्ता और चेरी को काटकर मिलाएं। अच्छी तरह से मिलाएं। अब केक टिन में इस सारे बैटर को पलट दें। इस बैटर को प्रीहीटेड ओवन में डालकर 160 डिग्री तापमान पर एक से डेढ़ घंटे के लिए बेक करें। कांटे की सहायता से चेक कर लें कि केक पक गया या नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed