बच्चों को ज्यादातर आलू बेहद पसंद होता है। इसलिए आप उन्हें आलू से बनें टेस्टी उत्तपम खिला सकती हैं। सुबह के नाश्ते में ज्यादातर बिना तेल मसाले का बना साउथ इंडियन फूड पसंद करते हैं। डोसा, इडली, उत्तपम को कई तरीके से लोग बनाते हैं। आलू से बने उत्तपम बच्चों के साथ ही बड़ों को भी बेहद पसंद आएंगे। तो चलिए जानें क्या है आलू उत्तपम को बनाने की रेसिपी।
2 of 5
potato uttapam
- फोटो : istock
आलू उत्तपम को बनाने की सामग्री
उबले आलू तीन से चार, एक प्याज, पनीर दो से तीन चम्मच, कॉर्न फ्लोर एक चम्मच, एक चम्मच चिवड़ा या पोहा, लहसुन-अदरक का पेस्ट, राई आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया बारीक कटी हुई, तेल दो चम्मच, नमक स्वादानुसार।
3 of 5
potato uttapam
- फोटो : social media
आलू उत्तपम बनाने की विधि
उबले आलू को छील लें। फिर इसे कद्दूकस कर लें। पोहे को पानी में धोकर भिगो लें। इस पोहे को कद्दूकस किए हुए आलू में मिला लें। पोहे को आलू में मिलाने से पहले इसका पानी अच्छी तरह से निचोड़ दें। प्याज को बारीक काटकर इसमे मिलाएं। साथ में अदरक लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी धनिया, राई, कॉर्न फ्लोर भी मिला दें।
4 of 5
potato uttapam
- फोटो : social media
सारे मसालों को मिला दें। अब इस मिश्रण में पानी डालकर घोल बना लें। नॉनस्टिक पैन लें और इसे गैस पर गर्म करें। जब पैन गर्म हो जाए तो तेल डालें। फिर तेल फैलाकर आलू के मिश्रण को तवे पर डालें। कुछ देर बाद पलट दें और तेल डालें। उत्तपम को मध्यम आंच पर पकाएं। जब तक कि गोल्डन ब्राउन ना हो जाए। बस तैयार है आलू उत्तपम। इसे कद्दूकस किए हुए पनीर और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
5 of 5
uttapam
- फोटो : Social Media
उत्तपम को स्वादिष्ट और मुलायम बनाने के लिए आलू के मिश्रण में फ्रूट सॉल्ट मिला दें। इससे उत्तपम फूले हुए और नर्म बनकर तैयार होंगे।