Bottle Gourd Dish for Kids: गर्मी के मौसम में बच्चे खाने में काफी नखरे दिखाते हैं, क्योंकि इस सीजन में सबसे ज्यादा लौकी, तोरई, टिंडे, परवल और फली जैसी सब्जियां बाजार में ज्यादा मिलती हैं। ये सब्जियां बच्चों के साथ-साथ बड़े भी खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में हम आपको आज लौकी की ऐसी सब्जी बनाना सिखाएंगे, जो बड़े तो चाव से खाएंगे ही, साथ ही में उसे देखकर बच्चे दो रोटी एक्स्ट्रा मागेंगे।
{"_id":"6862148f0a3efd88bd088032","slug":"bottle-gourd-dish-for-kids-know-lauki-ki-recipe-bacchon-ke-liye-kaise-banaen-2025-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bottle Gourd Dish for Kids: बोरिंग लौकी अब बनेगी बच्चों की फेवरेट सब्जी, जानें इसकी सबसे अलग रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Bottle Gourd Dish for Kids: बोरिंग लौकी अब बनेगी बच्चों की फेवरेट सब्जी, जानें इसकी सबसे अलग रेसिपी
Mon, 30 Jun 2025 10:54 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:54 AM IST
सार
Bottle Gourd Dish for Kids: आज हम आपको लौकी से कुछ ऐसा बनाना बताएंगे, जिसो बड़ों के साथ-साथ आपके घर के बच्चे भी चट कर जाएंगे।
विज्ञापन
लौकी की ऐसी रेसिपी, कि बच्चे भी दो रोटी एक्स्ट्रा खा जाएंगे
- फोटो : instagram
भरवां लौकी बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
भरवां लौकी बनाने का सामान
- लौकी
- बेसन – 2 टेबलस्पून
- प्याज – 1 बारीक कटा
- टमाटर – 1 बारीक कटा
- लहसुन-अदरक का पेस्ट – 1 टीस्पून
- हरी मिर्च – 1
- धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
- हल्दी – 1/4 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
- गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया – सजाने के लिए
- तेल – 2 टेबलस्पून
भरवां लौकी बनाने की विधि
- फोटो : instagram
विधि
भरवां लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसे आपके घर के बच्चे भी चाव से खाएंगे। इसके लिए सबसे पहले तो लौकी को धोकर छील लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में गोल काट लें। गोल काटने के बाद इसे बीच में से खोखला करें। इसे थोड़ा संभाल के खोखला करें, वरना ये टूट जाएगी। जब लौकी खोखली हो जाए तो पानी में नमक के साथ थोड़ा उबाल लें। ध्यान रखें कि इसे आपको पूरी तरह से पकाना नहीं है, बस थोड़ा सॉफ्ट करना है।
भरवां लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसे आपके घर के बच्चे भी चाव से खाएंगे। इसके लिए सबसे पहले तो लौकी को धोकर छील लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में गोल काट लें। गोल काटने के बाद इसे बीच में से खोखला करें। इसे थोड़ा संभाल के खोखला करें, वरना ये टूट जाएगी। जब लौकी खोखली हो जाए तो पानी में नमक के साथ थोड़ा उबाल लें। ध्यान रखें कि इसे आपको पूरी तरह से पकाना नहीं है, बस थोड़ा सॉफ्ट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवां लौकी बनाने की विधि
- फोटो : instagram
अब बारी आती है स्टपफिंग तैयार करने की तो सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें प्याज, लहसुन-अदरक पेस्ट, हरी मिर्च डालें और भूनें। जब मसाला सही से भुन जाए तो इसमें बारीक कटा टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर भूनें। सबसे आखिर में इसमें बेसन डालें। अब इसे लगातार आपको चलाना है, यदि आप बेसन को अच्छी तरह से भूनेंगे नहीं तो इसके स्वाद में कच्चापन आएगा, जिससे सब्जी का स्वाद खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
भरवां लौकी बनाने की विधि
- फोटो : instagram
जब ये पक जाए तो गैस पंद कर दें और स्टफिंग को ठंडा होने दें। इसके बाद बारी आती है भरवां लौकी तैयार करने की तो इसके लिए सबसे तैयार मसाले को लौकी के टुकड़ों में भरें।