Bhai Dooj 2024 Special Thali : भाई दूज 3 नवंबर 2024 को मनाई जा रही है। भाई दूज के मौके पर बहन अपने भाई को टीका करती हैं और मुंह मीठा कराती हैं। कई स्थानों पर भाई दूज के दिन बहनें अपने हाथों से भोजन तैयार करके भाई को खिलाती हैं। कहते हैं कि इस दिन भाई को बहन द्वारा तैयार भोजन करना चाहिए। ऐसे में भाई दूज के मौके पर घर पर मेहमानों के आने का सिलसिला बना रहता है। बहन के घर भाई और भाभी आ सकते हैं या दीपावली के कारण अन्य दोस्त रिश्तेदार भी घर आ सकते हैं। हालांकि मेहमानों और त्योहारों की रोनक के बीच कई महिलाएं सिर्फ किचन के कामकाज में ही फंस कर रह जाती हैं। इसी कारण लंच या डिनर के मेन्यू में कुछ ऐसी रेसिपी को शामिल करें, जिसे झटपट बनाया जा सकता है। कुछ व्यंजन जल्दी और आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं और खाने में भी लजीज स्वाद आता है।
Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर घर आ रहे हैं मेहमान तो डिनर में शामिल करें ये व्यंजन, फटाफट हो जाएंगे तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 03 Nov 2024 07:33 AM IST
सार
अगर घर पर मेहमान आ रहे हों और जल्दी बनने वाला डिनर मेन्यू तैयार करना हो, तो यहां बताए जा रहे व्यंजन को आप भी आसानी से और जल्दी बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन